{"_id":"68c0704d71fe3716300e1ec2","slug":"water-accumulated-on-the-roads-for-15-days-efforts-to-raise-it-have-begun-sirsa-news-c-128-1-svns1027-143949-2025-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: सड़कों पर 15 दिन जमा पानी, ऊंचा उठाने की कवायद शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: सड़कों पर 15 दिन जमा पानी, ऊंचा उठाने की कवायद शुरू
विज्ञापन
चोपटा। पानी से भरी हुई सड़क से गुजरते हुए वाहन। संवाद
चोपटा। नाथूसरी चोपटा से दड़बा कलां के बीच बनी मुख्य सड़क पर 15 दिनों से तीन से चार फीट तक बरसाती पानी जमा है। अभी तक इसका कोई समाधान नहीं हुआ है। इस समस्या की लोक निर्माण विभाग ने ग्राउंड रिपोर्ट तैयार की है, जिससे प्रशासनिक अनुमति के लिए भेजा जाएगा। इस रिपोर्ट के अंतर्गत नाथूसरी चोपटा से दड़बा कलां के बीच ढाई किलोमीटर और दड़बा कलां से रूपाणा खुर्द रोड के बीच एक किलोमीटर दूरी जलभराव होता है।
इस रोड को चार से पांच फीट तक ऊपर उठाया जाना जरूरी है, ताकि बारिश व सेम के समय बस सेवा व अन्य सुविधाएं प्रभावित न हो। गांव दड़बा कलां व चोपटा के बीच बारिश का पानी का जलभराव पिछले 15 दिनों से है। लोक निर्माण विभाग और पुलिस प्रशासन ने जलभराव के कारण कोई हादसा न हो। इसलिए रूट को डायवर्ट किया हुआ है। इसके अनुसार वाहन चालक अब सिरसा से रूपाणा खुर्द, लुदेसर से चोपटा होकर भादरा आ जा रहे हैं। भट्टू की ओर जाने वाले वाहन चालकों को दड़बा कलां से माखोसरानी से होकर गुजरना पड़ रहा है।
दो साल में जगह-जगह टूटा रोड
गांव दड़बा व मानक दिवान की ब्लॉक समिति सदस्य सोनू मेहरा, समाजसेवी रघुबीर कड़वासरा, रूपाणा खुर्द के सरपंच प्रतिनिधि सुभाष बेनीवाल, राममूर्ति आर्य ने बताया कि रोड को बने दो साल का समय भी नहीं हुआ है। रोड पर पानी भर गया है, जिससे यह जगह-जगह से टूट गया है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि विभाग को पता था कि यहां पर जलभराव होता है। इसके बाद इस रोड को ऊंचा नहीं उठाया गया, यदि रोड निर्माण के दौरान यह कदम उठा लिया जाता तो आज दोबारा पैसा बर्बाद करने की प्रशासन को जरूरत नहीं पड़ती। प्रशासन से मांग है कि इस रोड को कम से कम पांच से छह फीट ऊंचा उठाया जाए, ताकि भविष्य में सड़क बंद करने की जरूरत न पड़े।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -सरकार की ओर से बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों से रोड की रिपोर्ट मांगी गई थी। इसके तहत लोक निर्माण विभाग ने सिरसा भादरा रोड पर नाथूसरी चोपटा से दड़बा कलां के बीच ढाई किलोमीटर रोड को ऊंचा उठने की रिपोर्ट भेजी है, ताकि जलभराव न हो -- महेंद्र सिंह, एसडीओ, लोक निर्माण विभाग।