फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Was troubled due to hearing loss, hearing aid found on the spot in Samadhan camp

Sirsa News: कम सुनाई देने से था परेशान, समाधान शिविर में मौके पर मिली कान की मशीन

Thu, 27 Jun 2024 01:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Thu, 27 Jun 2024 01:38 AM IST
विज्ञापन
Was troubled due to hearing loss, hearing aid found on the spot in Samadhan camp
सिरसा। प्रदेश सरकार की समाधान शिविर की पहल लोगों की समस्याओं के समाधान में कारगर हो रही है। इसी कड़ी में उपायुक्त के निर्देश पर बुधवार को अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. विवेक भारती ने समाधान शिविर में आमजन की समस्याओं को सुनकर उनके समाधान के बारे में अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। रानियां बाजार सिरसा निवासी बलवंत राय कम सुनने की समस्या के समाधान के लिए समाधान शिविर में पहुंचा। अतिरिक्त उपायुक्त ने जिला रेडक्राॅस अधिकारी को मौके पर बुलाकर समस्या का समाधान करने का निर्देश दिया। रेडक्रॉस सचिव लाल बहादुर बेनीवाल ने मौके पर ही बलवंत राय को कान की मशीन उपलब्ध करवाई।
विज्ञापन

इस दौरान पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण ने भी समाधान शिविर में पुलिस संबंधी आई शिकायतों को सुना। समाधान शिविर में नागरिक अलग-अलग समस्याएं लेकर पहुंच रहे हैं, जिनका मौके पर ही समाधान हो रहा है।
विज्ञापन

बुधवार को समाधान शिविर में 64 शिकायतें आईं। उपायुक्त के निर्देशन में अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. विवेक भारती व पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण ने एक-एक कर समस्याओं को सुना। अधिकतर समस्याओं का मौके पर ही समाधान कर दिया गया। इस दौरान बीजेपी जिला अध्यक्ष निताशा सिहाग व भूपेंद्र खट्टर भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed