{"_id":"66707c86d6c1da412f067012","slug":"ward-3-residents-troubled-by-supply-of-contaminated-water-forced-to-order-water-tanker-sirsa-news-c-128-1-shsr1015-121281-2024-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: दूषित पानी की सप्लाई से वार्ड 3 वासी परेशान, पानी का टैंकर मंगवाने को मजबूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: दूषित पानी की सप्लाई से वार्ड 3 वासी परेशान, पानी का टैंकर मंगवाने को मजबूर
Mon, 17 Jun 2024 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Mon, 17 Jun 2024 11:42 PM IST
विज्ञापन
कालांवाली। शहर के वार्ड 3 में पिछले करीब 15 दिनों से दूषित पेयजल की सप्लाई आ रही है। जिससे वार्डवासियाें को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। साफ पानी नहीं आने से वार्डवासियों को खरीदकर का लाने पर मजबूर होना पड़ रहा है। जिसके चलते वार्ड के करीब 3 हजार से ज्यादा लोग परेशान हैं। वार्ड वासियों का कहना है कि उक्त समस्या को लेकर वह जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों को अवगत करवा चुके हैं, लेकिन समस्या का कोई समाधान नहीं हो रहा।
वार्डवासी कुलदीप सिंह, नरेश सोनी, सरोज, रमन सोनी, अमन, प्रीति, नीलम, निर्मला, सुमन जैन, सरोज ने बताया कि जनस्वास्थ्य विभाग द्वारा उनकी गली में घरों पर सप्लाई में दिए जाने वाला पानी पूरी तरह से दूषित है। नल से सीवरेजयुक्त पानी के साथ बहुत ही गंदा, झागयुक्त व बदबूदार पानी आ रहा है। यह पानी पीना दूर तो कपड़े धोने व अन्य रोजमर्रा के कार्य करने के भी काम नहीं आ रहा है। साथ ही दूषित पेयजल सप्लाई से उन्हें बीमारियां फैलने का भय बना हुआ है। गलीवासियों ने जनस्वास्थ्य विभाग से स्वच्छ पेयजल सप्लाई करने की मांग की है।
700 रुपये तक मिल रहा पानी का टैंकर
इस भीषण गर्मी में लोगों का पानी की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। पानी की कमी को पूरा करवाने के लिए लोगों को पानी के टैंकर मंगवाने पड़ रहे हैं। एक पानी का टैंकर उनको 700 रुपये तक पड़ रहा है। लोगों ने बताया कि वार्ड में सभी मध्यम परिवार के लोग रहते हैं। उनकी आर्थिक स्थिति ऐसी नहीं है कि वे पानी का टैंकर मंगवाकर अपनी जरूरतों को पूरा कर सकें।
विज्ञापन
वार्ड 3 में दूषित पेयजल सप्लाई की बात सामने आई है। वहां पर पिछले कई दिनों से कर्मचारी लगे हुए हैं। जल्द ही समस्या को दूर करवा दिया जाएगा।
-नरेंद्र भांभू, जेई, जनस्वास्थ्य विभाग, कालांवाली।