फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Ward 20's independent candidate Amit Soni demands re-election, writes letter to Chief Election Commissioner

वार्ड 20 के निर्दलीय प्रत्याशी अमित सोनी ने की पुन: चुनाव की मांग, मुख्य चुनाव आयुक्त को लिखा पत्र

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 03 Mar 2025 11:40 PM IST
विज्ञापन
Ward 20's independent candidate Amit Soni demands re-election, writes letter to Chief Election Commissioner
अमित सोनी। फाइल फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सिरसा। शहर में निकाय चुनाव में वार्ड नंबर 20 से निर्दलीय प्रत्याशी अमित सोनी ने हरियाणा के मुख्य चुनाव आयुक्त धनपत सिंह को पत्र लिखकर वार्ड की मतगणना रोकने व पुन: चुनाव करवाने की मांग की है।

पत्र में निर्दलीय प्रत्याशी अमित सोनी ने कहा कि सत्ता के प्रभावशाली लोगों ने उनके वार्ड में हुए चुनाव में उनके समर्थकों को न तो पोलिंग एजेंट बनने दिया और न ही मतदाताओं को बूथों तक पहुंचने दिया। उन्होंने लिखा कि उनके वार्ड में जिन सरकारी कर्मचारियों की ड्यूटी लगी थी, वह भी सत्तापक्ष के प्रभावशाली लोगों के प्रभाव में थे और उन्होंने पारदर्शिता से चुनाव नहीं होने दिए।
विज्ञापन




बॉक्स



नामांकन पत्र रद्द करवाने की रची थी साजिश



अमित सोनी की ओर से पत्र में कहा है कि सत्तापक्ष की ओर से उनका नामांकन पत्र भी रद्द करवाने का षड्यंत्र रचा गया था। केवल उन्हीं को इस षड्यंत्र का शिकार नहीं बनाने की कोशिश की गई, बल्कि उनकी पत्नी नीतू सोनी जो वार्ड नंबर 21 से निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव मैदान में है तथा एक अन्य निर्दलीय प्रत्याशी पूजा सोनी का नामांकन भी तकनीकी स्तर पर रद्द करवाने का प्रयास किया गया। सोनी ने कहा कि जब उन्होंने इस अन्याय के खिलाफ उपायुक्त सिरसा कम जिला निर्वाचन अधिकारी के समक्ष मुद्दा उठाया तो उनके प्रभाव से ही उनका नामांकन दुरुस्त किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन






बॉक्स



परिणाम से पूर्व आतिशबाजी संदेहास्पद



प्रत्याशी अमित सोनी ने लिखा है कि चुनाव के परिणाम 12 मार्च को घोषित किए जाने हैं। उससे पूर्व ही मतदान की रात को ही एक राष्ट्रीय पार्टी के चुनाव कार्यालय के बाहर देर रात तक आतिशबाजी किया जाना संदेहास्पद है। उन्होंने हरियाणा के मुख्य चुनाव आयोग को न केवल इसकी जांच का आग्रह किया है बल्कि प्रमाण के तौर पर इस आतिशबाजी की वीडियोग्राफी भी भेजी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed