फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Wanting to send his son to Canada, father had made fake mark sheet, police arrested him

Sirsa News: बेटे को कनाडा भेजने की चाहत में पिता ही बनाया था फर्जी अंकपत्र, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Mon, 06 Nov 2023 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Mon, 06 Nov 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
Wanting to send his son to Canada, father had made fake mark sheet, police arrested him
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। कनाडा से पत्र भेजकर न्याय की गुहार लगाने के मामले में सोमवार को रोचक मोड़ आ गया। पुलिस ने शिकायतकर्ता दिवांश कंबोज के पिता जगदीश कंबोज को फर्जी अंकपत्र बनवाने को लेकर गिरफ्तार किया है। बेटे को विदेश भेजने के लिए पिता ने ही उसका फर्जी अंकपत्र बनाया था। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपी सुखचैन व खुश प्रीत को गिरफ्तार कर चुकी है। दोनों दो दिन के रिमांड पर हैं। मंगलवार को जगदीश कंबोज को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

कनाडा और भारतीय न्याय प्रक्रिया में सजा का प्रावधान अलग-अलग है। कानून के ज्ञाताओं की माने तो पीड़ित कनाडा में मुख्य आरोपी है और भारत में वह शिकायत कर्ता है। ऐसे में कनाडा में उसे ज्यादा सजा काटनी होगी और भारी जुर्माना देना पड़ सकता है। भारतीय कानून के अनुसार वह शिकायतकर्ता होने की सूरत में कम सजा का हकदार होगा। ऐसे में कबूतरबाजी के इस खेल के नित नये पहलू सामने आ रहे हैं।
विज्ञापन


कम्प्यूटर व प्रिंटर किया जब्त
पुलिस ने जगदीश कंबोज को प्रेम नगर क्षेत्र से उसके घर के आस पास से गिरफ्तार किया है। उससे एक प्रिंटर और एक कम्प्यूटर भी जब्त किया गया है। जिससे अंकपत्र में बदलाव किए गए थे। अहम बात है कि फर्जी दस्तावेज तैयार करने के साथ-साथ 20 से 25 लाख रुपये तक का खर्च कर उन्होंने दिवांश को कनाड़ा भेजा था।
विज्ञापन
विज्ञापन





कोट्स
कनाडा में धोखाधड़ी के मामले में 50 हजार कनेडियन डॉलर और दो साल की सजा का प्रावधान है। अदालत जुर्माना व सजा दोनों भी कर सकती है। भारत में धोखाधड़ी के मामले में सात साल की सजा का प्रावधान है। - ज्योति बत्रा, वरिष्ठ महिला अधिवक्ता, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed