{"_id":"58a351094f1c1b5833d85e7b","slug":"walentine-day-walentine-day-in-sirsa-police-alert-sirsa","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेलेंटाइन-डे : पार्कों में झुंड बनाकर खड़े युवकों को पुलिस ने खदेड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वेलेंटाइन-डे : पार्कों में झुंड बनाकर खड़े युवकों को पुलिस ने खदेड़ा
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा
Updated Wed, 15 Feb 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
वैलेंटाइन-डे
- फोटो : bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वेलेंटाइन-डे मंगलवार को युवाओं द्वारा उत्साह से मनाया गया। इस मौके पर युवाओं ने अपने मित्रों को गिफ्ट, ग्रीटिंग्स कार्ड और गुलाब के फूल भेंट किए। हालांकि वेलेंटाइन-डे का कहीं कोई विरोध नहीं किया गया। इसके बावजूद किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए भी महिला थाना पुलिस मुस्तैद रही।
विज्ञापन
महिला थाना प्रभारी सीमा सोढ़ी के नेतृत्व में पुलिस टीम महाविद्यालय से लेकर विश्वविद्यालय में गश्त करती रही, ताकि युवतियों में इस दिन असुरक्षा की भावना न जागे और वे स्वयं को सुरक्षित महसूस करें। शिक्षण संस्थानों के अंदर व बाहर महिला पुलिस गश्त करती रही।
विज्ञापन
महिला पुलिस की मौजूदगी में विश्वविद्यालय सहित शिक्षण संस्थानों में युवा अपने दोस्तों को वेलेंटाइन-डे पर उपहार देते नजर आए। शहर के भादरा पार्क, टाउन पार्क सहित तमाम पार्कों में महिला पुलिस की नजर रही। भादरा पार्क में कई युवक गुट बनाकर खड़े मिले, जिन्हें महिला पुलिस ने वहां से खदेड़ दिया। शहर में महिला थाना पुलिस की गाड़ियां दिनभर घूमती दिखाई दी। शहर में दिन भर कोई बात समाने नहीं आने से पुलिस ने भी राहत की सांस ली।
विज्ञापन
50 रुपये में बिका एक गुलाब
मंगलवार को शहर में गुलाब के फूलों के दाम चरम पर रहे। गुलाब के एक सुंदर फूल की कीमत 50 से 60 रुपये रही। दिनभर बाजार में भी इस पर्व की रौनक दिखाई दी। कई युवाओं ने अपने माता-मिता, भाई-बहनों को इस पर्व की शुभकामनाएं देने के लिए गिफ्ट प्रदान किए। उपहार की दुकानों पर गोल्डन सिल्वर स्टैच्यू कपल, मैसेज अखरो, मैसेज बोतल, डूम कपल, क्रिस्टल कपल, फोटो फ्रेम, मार्बल पेस्ट के आर्टिकल, टेडी बियर, टेडी बियर हार्ट एवं चॉकलेट की खूब बिक्री हुई।
सुरक्षा का अहसास जगाया
कई बार ऐसा देख जाता है कि वेलेंटाइन-डे पर शरारती तत्व हरकतें करने से बाज नहीं आते। इसलिए महिला पुलिस ने स्पेशल ऑपरेशन चलाया, शहर भर में शाम तक महिला पुलिस गश्त करती रही। पार्कों में झुंड बनाकर खड़े युवकों को खदेड़ा गया। महिला पुलिस कर्मियों की मौजूदगी से युवाओं में सुरक्षा का अहसास जगा।
सीमा सोढ़ी, इंचार्ज महिला थाना, सिरसा।