फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   waiting in trains

Sirsa News: ट्रेनों में भारी वेटिंग, दिवाली-छठ पर घर वापसी हुई मुश्किल

Wed, 28 Oct 2026 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Wed, 28 Oct 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
waiting in trains
फोटो - 26 -
विज्ञापन


8 नवंबर को दिवाली और 15 नवंबर को छठ पूजा, सिरसा से यूपी-बिहार जाने वालों की बढ़ेगी भीड़
- गोरखधाम, साबरमती और समस्तीपुर स्पेशल अहम
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। दिवाली और छठ पूजा नजदीक आने से प्रवासी मजदूरों ने घर लौटने की तैयारी शुरू कर दी है। हालांकि, रेल टिकटों की उपलब्धता को लेकर उनकी चिंता बढ़ गई है। जिले में उत्तर प्रदेश और बिहार के हजारों लोग त्योहारों पर अपने गांवों का रुख करते हैं।
दिवाली आठ नवंबर को और छठ पूजा 15 नवंबर को है। यात्री अभी से कन्फर्म टिकट के लिए योजना बना रहे हैं। टिकट न मिलने के कारण उन्हें वेटिंग टिकट लेकर कन्फर्म होने का इंतजार करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

सिरसा स्टेशन से लंबी दूरी की ट्रेनों में भारी वेटिंग चल रही है। गोरखधाम एक्सप्रेस (12555/12556) में छठ पूजा तक 15 से अधिक वेटिंग है। साबरमती–श्री माता वैष्णो देवी कटरा एक्सप्रेस (19415/19416) में भी करीब 35 वेटिंग है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रेनों में वेटिंग की स्थिति
श्रीगंगानगर–समस्तीपुर स्पेशल (04731/04732) में आठ नवंबर के रूट की अभी से 350 के करीब वेटिंग पहुंच गई है। वहीं, 15 नवंबर को छठ पूजा वाले दिन भी इसमें 211 वेटिंग चल रही है। गोरखधाम एक्सप्रेस गोरखपुर और भटिंडा के बीच चलती है। समस्तीपुर स्पेशल बिहार जाने वाले यात्रियों के लिए एक अहम विकल्प है। ट्रेन संख्या 04731 श्रीगंगानगर से समस्तीपुर के लिए रविवार को चलती है।

पहले से इंतजाम की सलाह
उपलब्ध कार्यक्रम के अनुसार, 18 अक्तूबर से 29 नवंबर तक इसके सात फेरे निर्धारित हैं। त्योहारों पर यात्रियों की संख्या बढ़ने से कन्फर्म टिकट हासिल करना और मुश्किल हो रहा है। ऐसे में लोग यात्रा की तारीख में बदलाव, दूसरी ट्रेन और उपलब्ध श्रेणियों के विकल्प देखने की योजना बनाकर चल रहे हैं। कुछ यात्री तो वापसी के टिकट भी पहले से बुक करवाने के लिए स्टेशन पहुंच रहे हैं। छठ के बाद कामकाज पर लौटने वाले यात्रियों की मांग एक साथ बढ़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed