फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Waiting for orders to repair rainy drains

बरसाती नालों को मरम्मत के आदेशों का इंतजार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jul 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
Waiting for orders to repair rainy drains
सिंकदरपुर ओवर ब्रिज के पास टूटा हुआ बरसाती नाला। - फोटो : Sirsa
सिरसा। नेशनल हाईवे 9 पर बने बरसाती नाले देखरेख के अभाव में क्षतिग्रस्त होने लगे हैं। इनके टूटने के कारण लोग हादसों का शिकार भी हो रहे हैं। बारिश के समय पानी की निकासी न होने से वह पानी सड़कों पर आ जाता है। जिससे सड़क भी क्षतिग्रस्त होने लग जाती है। इसी कारण से इस साल जनवरी से लेकर अब तक इन क्षतिग्रस्त बरसाती नाले में गिरकर छह वाहन हादसाग्रस्त हो चुके हैं। इसके अलावा नेशनल हाइवे पर बने करीब 23 अवैध कट भी हादसे का कारण बन रहे हैं।
विज्ञापन

टोल प्लाजा करीब एक साल से किसान आंदोलन के चलते बंद है। टोल बंद होने के साथ ही हाईवे की मरम्मत कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं। मुख्यालय की ओर से इसकी मरम्मत कार्य के आदेश नहीं दिए जा रहे। मानसून शुरू हो गया है। ऐसे में डिंग रोड से लेकर सिरसा शहर तक बरसाती नाला कई जगहों से टूटा हुआ है। तो कई जगह नालों के पास से सड़क धंस चुकी है। संबंधित कंपनी ने खानापूर्ति करते हुए धंसी हुई सड़क में मिट्टी डालकर खाना पूर्ति कर दी है। लेकिन बारिश के दौरान ऐसी जगहों से वाहन अपना संतुलन खोकर क्षतिग्रस्त हो जाते हैं।
विज्ञापन

- इन जगहों पर टूूटे हैं नाले
- डिंग रोड के थाना के पास
- सिकंदरपुर पुल शुरू होने से लेकर सेंटर कट तक
- सिकंदरपुर ओवरब्रिज के साथ सर्विस लाइन के पास
- मरम्मत कार्य ना होने से डिवाडर पर बना लिए अवैध कट
नेशनल हाइवे 9 के मरम्मत कार्य नहीं किए जा रहा हैं। जिसके कारण आसपास के स्थानीय रूटों से कट अधिक दूर होने के चलते डिवाडर पर अवैध कट बना लिए है। जिससे हर समय सड़क पर गति से आ रहे वाहन चालकों को दुर्घटना होने का डर बना रहता है। डाबर ढाणी से लेकर सिरसा के 28 किलोमीटर तक करीब 23 अवैध कट हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जब तक हिसार मुख्यालय से मरम्मत कार्य के आदेश नहीं आते, तब तक हम कार्य शुरू नहीं कर सकते।
-ज्ञान चंद गर्ग, प्रोजेेक्ट मैनेजर, गावड़ कंस्ट्रक्शन।

सिकंदरपुर के पास टूटे हुए बरसाती नाले के साथ ही सड़क धसने पर डाली गई मिट्टी।

सिकंदरपुर के पास टूटे हुए बरसाती नाले के साथ ही सड़क धसने पर डाली गई मिट्टी।- फोटो : Sirsa

डिंग रोड के पास बने बरसाती नाले के बाहर सड़क पर भरा पानी।

डिंग रोड के पास बने बरसाती नाले के बाहर सड़क पर भरा पानी।- फोटो : Sirsa

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed