फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Waiting for admission under RTE, list of schools not released yet

Sirsa News: आरटीई के तहत दाखिले का इंतजार, अब तक जारी नहीं हुई स्कूलों की सूची

Tue, 06 May 2025 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Tue, 06 May 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
Waiting for admission under RTE, list of schools not released yet
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सिरसा। शिक्षा के अधिकार अधिनियम (आरटीई) के तहत निजी स्कूलों में मुफ्त दाखिले की प्रक्रिया इस बार भी शिक्षा विभाग की लापरवाही की भेंट चढ़ती नजर आ रही है। जिले में स्कूलों को खुले एक माह हो चुका है, लेकिन आरटीई के तहत दाखिला लेने वाले बच्चों को अब तक स्कूल अलॉटमेंट सूची का इंतजार है।

शिक्षा विभाग की ओर से 28 अप्रैल को जिले के निजी स्कूलों की मान्यता की जांच के आदेश जारी किए गए थे। इसके बाद 3 मई तक बनी विशेष कमेटी ने जांच पूरी कर रिपोर्ट ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड कर दी थी। जानकारी के अनुसार, जिले में विभागीय पोर्टल पर कुल 302 निजी स्कूल पंजीकृत हैं, जिनकी जांच की गई है।
विज्ञापन


कमेटी का नेतृत्व उप-जिला शिक्षा अधिकारी विनोद श्योराण ने किया, जिसमें रानियां खंड शिक्षा अधिकारी राजकुमार अरोड़ा, चामल के प्रिंसिपल छमिंद्र सिंह और आरटीई के नोडल अधिकारी अमित मनहार शामिल थे। कमेटी द्वारा तैयार रिपोर्ट अब उच्चाधिकारियों के माध्यम से मुख्यालय भेजी जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


:::::::::::::::::::::::::::

जांच पूरी, मुख्यालय से सूची जारी होने का इंतजार

निजी स्कूलों की मान्यता की जांच प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। अब मुख्यालय स्तर से ही आरटीई के तहत आवेदन करने वाले बच्चों को स्कूल आवंटन की सूची जारी की जाएगी। बच्चों और अभिभावकों को इसी सूची का इंतजार है।

:::::::::::::::::::::::::::

जटिल प्रक्रिया से अभिभावकों की बढ़ी परेशानी

आरटीई के तहत बच्चों का दाखिला दिलाने की प्रक्रिया इस बार अभिभावकों के लिए बेहद कठिन साबित हो रही है। दो बार ऑनलाइन आवेदन करना, दस्तावेज मैनुअल जमा कराना, फिर स्कूलों की मान्यता सूची का लंबा इंतजार। अब सूची जारी होने के बाद भी एडमिशन की दौड़ शुरू होगी, जिससे बच्चों और अभिभावकों की परेशानी और बढ़ेगी।




कोट्स

सभी निजी स्कूलों की मान्यता जांच कर रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को सौंप दी गई है। अब मुख्यालय स्तर से स्कूल अलॉटमेंट की सूची जारी की जाएगी। -अमित मनहार, आरटीई नोडल अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed