फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Voting decreased on a large scale in five assemblies, 6 percent dropped compared to last time

Sirsa News: पांच विधानसभाओं में बड़े स्तर पर घटा मतदान, पिछली बार के मुकाबले 6 प्रतिशत गिरा

Sun, 26 May 2024 01:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sun, 26 May 2024 01:33 AM IST
विज्ञापन
Voting decreased on a large scale in five assemblies, 6 percent dropped compared to last time
मतदान करने जातीं महिलाएं।
सिरसा। लोकसभा चुनावों में मतदान प्रतिशत में बड़े स्तर पर गिरावट दर्ज की गई है। इस बार सिरसा जिले की पांच विधानसभा में कुल 69.92 प्रतिशत मतदान हुआ है। अभी इसके और बढ़ने की उम्मीद हैं, क्योंकि खबर लिखे जाने तक सभी पोलिंग पार्टियां ईवीएम जमा करवाने नहीं पहुंच नहीं पहुंची थी। राजनीतिक के जानकारों के अनुसार मत प्रतिशत में गिरावट आना अलग अलग मायने दर्शाता है।
विज्ञापन

पिछली बार की मोदी लहर और तापमान के चलते बड़े स्तर पर लोगों ने मतदान किया था। सांसद सुनीता दुग्गल नया चेहरा होने पर लोगों की सोच भी बदली हुई थी, लेकिन इस बार मैदान में दो पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मैदान में उतरे थे। एक भाजपा से तो दूसरा कांग्रेस से मैदान में है। दोनों का कार्यकाल और व्यवहार जिले की जनता बेहतर तरीके से जानती थी। ऐसे में बड़े स्तर पर मतदाताओं ने मतदान में रूचि नहीं दिखाई।
विज्ञापन

अहम बात यह है कि कांग्रेस प्रत्याशी की पहले दिन से लहर होने के बाद भी मतदान प्रतिशत में उछाल देखने को नहीं मिला। रानियां में कांग्रेस प्रत्याशी को कुछ बढ़त मिलती नजर आ रही है। जिसका मुख्य कारण चौधरी रणजीत का अपने गढ़ को छोड़कर हिसार से लोकसभा चुनाव लड़ना। कालांवाली में आप और किसान आंदोलन का बड़े स्तर पर है। इसके बावजूद कालांवाली में मतदाता ने खुलकर विरोध नहीं जताया है। कालांवाली में करीब 5 प्रतिशत मतदान घटा है। हालांकि पिछली बार कालांवाली में मोदी लहर में कांग्रेस को अच्छा वोट मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन

डबवाली में कांटे का मुकाबला रह सकता है। ऐलनाबाद में इस बार कांग्रेस और भाजपा में कड़ा मुकाबला देखने को मिला है। जहां पूर्व विधायक भरत सिंह बैनीवाल, पवन बैनीवाल व संतोष बैनीवाल जैसे नेताओं ने अपना दम दिखाया है। वहीं भाजपा से मीनू बैनीवाल और गोबिंद कांडा ने अपना वर्चस्व बनाए रखने के लिए दम दिखाया है। वहीं सिरसा शहर में कांडा बंधुओं का वर्चस्व का असर साफ देखने को मिलेगा। अबकी बार सबसे ज्यादा मतदान ऐलनाबाद विधानसभा क्षेत्र में हुआ है। पर पिछली बार से करीब 5 फीसदी कम है। जबकि सबसे कम सिरसा 62.5। यह पिछली बार से साढ़े 7 प्रतिशत कम है।
2019 2024
सिरसा 69.61 62.5
ऐलनाबाद 79.34 74.8
रानियां 78.89 71.5
डबवाली 76.09 70.4
कालांवाली 75.23 70.4
कुल 69.92
वर्ष 2024 के आंकड़े रात 9 बजे तक के हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed