फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Voting center made in old school without boundary wall

Sirsa News: बिना चहारदीवारी वाले पुराने स्कूल में बना डाला मतदान केंद्र

Sat, 25 May 2024 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sat, 25 May 2024 12:46 AM IST
विज्ञापन
Voting center made in old school without boundary wall
मतदान केंद्र पर कमरे मे दरवाजा नहीं।
सिरसा। शत-प्रतिशत मतदान करवाने के लिए प्रशासन ने गांव शंकर मंदोरी में कई साल पुराने राजकीय कन्या मिडिल स्कूल में मतदान केंद्र बनाया है लेकिन इस जर्जर स्कूल भवन के हालात ऐसे हैं कि शिक्षक वहां बच्चों को पढ़ाने से भी गुरेज करते हैं। इससे जहां एक ओर सरकार के विकास के दावे की हकीकत बयां हो रही है वहीं, टूटी दीवारों वाले इस स्कूल में ईवीएम की सुरक्षा करना किसी चुनौती से कम नहीं है।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने बताया कि स्कूल को हर बार मतदान केंद्र बना दिया जाता है। जबकि स्कूल की हालत बेहद खस्ता है। दीवारें और खिड़कियां टूटी हैं। ऐसे में रात को यह क्षेत्र वीरान रहता है। जबकि गांव में कई अन्य बेहतर जगह उपलब्ध हैं, लेकिन वहां मतदान केंद्र बनाने की कवायद कभी नहीं की गई। इस कारण बंद पड़े स्कूल को मतदान केंद्र बनाया दिया जाता है। किसान नेता दीवान सहारण, पूर्व सरपंच दयाराम सहारण, किसान नेता संजय सहारण, पूर्व सरपंच सुरेंद्र सहारण, किसान नेता नरेंद्र सहारण, मनीष कासनियां, सुभाष, राजकुमार, मनोज सहारण, अभय सहारण, विकास आदि ने अगली बार बूथ का स्थान बदलने की मांग की है।
विज्ञापन


इनमें की जा सकती थी व्यवस्था
लाइब्रेरी
पटवार भवन
पंचायत भवन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed