फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Voters become lucky: slow in the morning, speed caught in the afternoon, 73 percent voting

मतदाता बने भाग्य विधाता : सुबह धीमा, दोपहर बाद पकड़ी रफ्तार, 73 फीसदी मतदान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 09 Nov 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Voters become lucky: slow in the morning, speed caught in the afternoon, 73 percent voting
गांव चौटाला में पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला मतदान करते हुए। संवाद - फोटो : Sirsa
सिरसा। जिले में बुधवार को गांव की सरकार चुनने के लिए युवा और बुजुर्ग मतदाताओं में काफी उत्साह रहा। सुबह सात बजे मतदान की प्रक्रिया शुरू हुई। सुबह मतदान काफी धीमा रहा। दोपहर बाद मतदान ने रफ्तार पकड़ी और शाम सात बजे तक 73 फीसदी मतदान हुआ। इसके साथ ही 698 प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम में बंद हो गया है, जो अब 27 नवंबर को खुलेगा।
विज्ञापन

जिला परिषद के 24 वार्डों और ब्लॉक समिति की 168 सीटों के लिए मतदाताओं ने अपना मत डाला। सुबह सात बजे शुरू हुआ मतदान शाम छह बजे तक चला। छिटपुट घटनाओं को छोड़कर जिले में मतदान शांतिपूर्ण संपन्न हुआ। जिलेभर में 929 बूथों पर मतदान हुआ। इसके लिए प्रशासन ने 43 ड्यूटी मजिस्ट्रेट और 82 सेक्टर सुपरवाइजरों की नियुक्ति की। डीसी पार्थ गुप्ता और एसपी डॉ. अर्पित जैन व्यवस्थाओं की जांच के लिए बूथों का निरीक्षण करते रहे। प्रशासन की ओर से 73 बूथों को संवेदनशील और 65 बूथ अतिसंवेदनशील घोषित किए गए। प्रशासन के पुख्ता प्रबंधों के कारण कहीं कोई बड़ी गड़बड़ी सामने नहीं आई। मतदान के बाद सभी मशीनों को संबंधित खंड के स्ट्रांग रूम में सुरक्षित पहुंचा दिया गया। अब मतगणना 27 नवंबर को होगी और परिणाम आएगा।
विज्ञापन

सुबह 11 बजे तक 20.3 फीसदी हुआ मतदान
मतदान सुबह सात बजे शुरू हो गया। हालांकि इससे पहले छह बजे मॉक पोल किए गए। मॉक पोल के बाद नियमित रूप से मतदान शुरू हुआ। पहले चार घंटे के दौरान मतदान प्रक्रिया बेहद धीमी रही। सुबह 11 बजे तक 20.3 फीसदी मतदान दर्ज किया गया। इसके बाद मतदाता बाहर निकले और मतदान ने गति भी बढ़ी। सुबह 11 बजे से लेकर शाम छह बजे तक प्रत्येक घंटे नियमित रूप से मतदान चला। शाम सात बजे तक 73 फीसदी से अधिक मतदान दर्ज हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डेरा शाह सतनाम पुरा के मतदाताओं ने नहीं दिखाई रुचि
डेरा के गांव शाह सतनामपुरा के करीब 1600 वोट है। इनका बूथ गांव बेगू स्थित राजकीय विद्यालय में बनाया गया, लेकिन आंकड़े बताते है कि इन मतदाताओं ने वोटिंग में कम रुचि दिखाई। शाम सात बजे तक बूथ नंबर 8 व 9 में करीब 306 मतदाताओं ने ही अपना मतदान किया। कम मतदान का मुख्य कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। हालांकि बताया जा रहा है कि डेरा मुखी इन दिनों पैरोल पर हैं और यूपी के बागपत आश्रम में ठहरा हुआ है। शाह सतनामपुरा के अधिकतर लोग इस समय यूपी आश्रम गए हुए हैं। इस कारण यहां वोट फीसदी कम दर्ज किया गया। इसके अलावा एक कारण और सामने आया है कि पिछले दिनों डेरा के अनुयायियों के बीच कुछ विवाद हुआ था, जिसके बाद से नाराजगी चल रही है। इस कारण भी मतदान कम हुआ।

जानिए यू चला मतदान
खंड, 11 बजे 12बजे 01 बजे 02 बजे 03बजे 04 बजे 05 बजे 06 बजे
सिरसा 20.7 28.9 35.9 35.9 51.1 57.4 65.2 68.8
बडागुढ़ा 21.1 28.9 37.3 46 55, 61.6 67.7 71.2
डबवाली 19.7 27.9 34.8 43.9 50.8 57.5, 63.8 69.4
ऐलनाबाद 21.1 29.5 32.6 43.1 48.9 57.8 65.1 75.5
चोपटा 20.6 29.6 36.1 45.5 55, 64.3 73.3 79.06
ओढां, 16.03, 24.04, 34.00, 41.09, 48.04, 61.05, 70 73.9
रानियां 23.8 30.5 40.1 47.2 55.1 62.6 71.9 75.6
कुल 20.3 29.8 35.9 43.2 52.2 60.3 68.1 73.3

मतदान करते ऐलनाबाद विधायक अभय सिंह चौटाला। संवाद

मतदान करते ऐलनाबाद विधायक अभय सिंह चौटाला। संवाद- फोटो : Sirsa

ओढां के गांव चोरमार खेड़ा में वोट डालने के लिए बूथ पर पहुंचा दिव्यांग जगसीर सिंह

ओढां के गांव चोरमार खेड़ा में वोट डालने के लिए बूथ पर पहुंचा दिव्यांग जगसीर सिंह- फोटो : Sirsa

मतदान के लिए आया लालचंद । संवाद

मतदान के लिए आया लालचंद । संवाद- फोटो : Sirsa

मतदान डालने के लिए मतदान केंद्र पहुंची वृद्ध जीवाबाई

मतदान डालने के लिए मतदान केंद्र पहुंची वृद्ध जीवाबाई- फोटो : Sirsa

गांव धिंगतानिया के मतदान केंद्र में मतदान करने के लिए लाइन में लगी महिलाएं ।  संवाद

गांव धिंगतानिया के मतदान केंद्र में मतदान करने के लिए लाइन में लगी महिलाएं । संवाद- फोटो : Sirsa

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed