फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Voter awareness campaign becomes a big issue

मतदाता जागरूकता अभियान बना बड़ी मुहिम : अर्पित संगल

Sun, 29 Sep 2024 02:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sun, 29 Sep 2024 02:32 AM IST
विज्ञापन
Voter awareness campaign becomes a big issue
 हस्ताक्षर अ​भियान का शुभारंभ करते डबवाली के  निर्वाचन अधिकारी अर्पित संगल।
सिरसा। डबवाली के निर्वाचन अधिकारी अर्पित संगल ने उपमंडल परिसर में हस्ताक्षर अभियान का शुभारंभ किया। इसके माध्यम से आमजन को शत प्रतिशत मतदान के लिए प्रेरित किया जाएगा।
विज्ञापन



अर्पित संगल ने बताया कि कहा कि भारतीय संविधान में प्रत्येक पात्र व्यक्ति को मतदान का अधिकार दिया गया है। युवाओं को समझना होगा कि लोकतंत्र में भागीदारी से लोकतंत्र मजबूत बनता है। उन्होंने विधानसभा क्षेत्र वासियों से आह्वान करते हुए कहा कि लोकतंत्र के पर्व में वोट डालकर अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। वे खुद मतदान करने के साथ अपने आस-पास के लोगों को भी प्रेरित करें।
विज्ञापन



उन्होंने बताया कि डबवाली विधानसभा क्षेत्र में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए मतदाता जागरूकता की मुहिम निरंतर चलाई जा रही है। उन्होंने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग ने मतदाताओं की सुविधा के लिए ऑनलाइन अनेक पोर्टल शुरू किए हुए हैं। जिनमें केवाईसी, वोटर्स सर्विस पोर्टल, वोटर हेल्पलाइन एप, सक्षम एप, शिकायत करने के लिए सी-विजिल एप, वोटर टर्न आउट एप आदि शामिल हैं। नागरिक चुनाव से संबंधित अपनी शिकायतों का निवारण के लिए हेल्पलाइन नंबर 1950 या सी विजिल एप के माध्यम से करवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्ट्रांग रूम के सीसीटीवी कैमरे सुचारू रूप से काम करने चाहिए : चुनाव पर्यवेक्षक
सिरसा। चुनाव पर्यवेक्षक जी क्रिस्ट किशोर कुमार ने कालांवाली विधानसभा क्षेत्र के लिए चौ. देवीलाल विश्वविद्यालय के आंबेडकर भवन में बनाए गए स्ट्रांग रूम को निरीक्षण किया। इस दौरान ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों से स्ट्रांग रूम में आने वाले लोगों की हाजिरी के बारे में जानकारी ली। सामान्य पर्यवेक्षक ने ईवीएम के कमिशनिंग के कार्य का मूल्यांकन भी किया।


उन्होंने कहा कि स्ट्रांग रूम के सभी सीसीटीवी कैमरे सुचारू रूप से काम करने चाहिए। राजनीतिक दलों व प्रत्याशियों के एजेंट या अन्य अधिकृत व्यक्ति अगर स्ट्रांग रूम परिसर में आते हैं तो रजिस्टर में उनकी एंट्री अवश्य होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था बहुत महत्वपूर्ण कार्य है। इसलिए इस दिशा में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed