फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Visibility reduced to zero due to fog, five people injured in truck-car collision

Sirsa News: धुंध छाने से दृश्यता हुई शून्य, ट्रक-कार की टक्कर में पांच लोग घायल

Sat, 11 Jan 2025 01:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sat, 11 Jan 2025 01:40 PM IST
विज्ञापन
Visibility reduced to zero due to fog, five people injured in truck-car collision
सिरसा के डबवाली रोड पर सुबह 9 बजे दृश्यता शून्य रही।
सिरसा। तीन दिन तक मौसम साफ रहने के बाद शुक्रवार सुबह गहरी धुंध छा गई। इस कारण दृश्यता शून्य रही। डबवाली के भारत माला एक्सप्रेस वे पर ट्रक और कार की टक्कर हो गई। जिसमें पांच लोग घायल हो गए। सभी घायलों का बठिंडा में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

दिन में दो घंटे तक हल्की धूप निकली। शाम सात बजे ग्रामीण क्षेत्रों में फिर से धुंध छा गई। धुंध के कारण वाहन की रफ्तार कम रही और चौराहों पर जाम की स्थिति देखने को मिली। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 5 डिग्री और अधिकतम तापमान 14.4 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन




ऑपरेशन करवाने के लिए बठिंडा जा रहे थे कार सवार

पुलिस के अनुसार पंजाब के अबोहर के गांव रायपुरा निवासी 60 वर्षीय कृष्ण कुमार का बवासीर का शुक्रवार को बठिंडा के निजी अस्पताल में ऑपरेशन किया जाना था। इसलिए कृष्ण कुमार अपने रिश्तेदार 50 वर्षीय चंद्रभान, 25 वर्षीय अंकुर, 65 वर्षीय रामस्वरूप, 30 वर्षीय महावीर के साथ कार में सवार होकर बठिंडा जा रहे थे। इस दौरान कार चंद्रभान चला रहा था। जब सभी भारत माला एक्सप्रेस वे पर गांव चक्क रलदू के पास पहुंचे तो धुंध के कारण कार ट्रक से टकरा गई। हादसे में महावीर को हल्की चोट आई। जबकि अन्य चारों लोग घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलने पर आसपास के लोगों ने घायलों को कार से बाहर निकाला। इस दौरान दो लोग बेहोश हो गए। जानकारी के अनुसार सीट बेल्ट लगी होने के कारण चालक व परिचालक को ज्यादा चोट नहीं आई। सूचना मिलने पर हाईवे पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को डबवाली के नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद सभी को रेफर कर दिया गया। बठिंडा नजदीक होने के कारण परिजन सभी को बठिंडा उपचार के लिए ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन






इन दिनों ठंड लगातार बढ़ रही है। जितना अधिक हो सके, ठंड में शरीर को ढांप कर रखें। ठंड में बच्चों व बुजुर्गों का ज्यादा ध्यान रखने की जरूरत है। अभिभावक बच्चों की देखभाल में लापरवाही न बरतें-- डॉ. अमित कंबोज, नागरिक अस्पताल सिरसा।



ये ट्रेनें हुईं लेट

-सिरसा से बठिंडा होकर फाजिल्का जाने वाली ट्रेन अपने निर्धारित समय 9:45 के मुकाबले 1 घंटा 17 मिनट की देरी से सिरसा पहुंची।

--हिसार जींद पेसेंजर सिरसा से बठिंडा जाने के लिए 6:50 निर्धारित समय से लगभग 30 मिनट की देरी से पहुंची।

-- गोरखधाम एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से करीब 6 घंटे की देरी से पहुंची।

--रेवाड़ी बठिंडा पैसेंजर भी अपने निर्धारित समय से करीब 30 मिनट की देरी से पहुंची।

--श्री गंगा नगर एक्सप्रेस भी अपने निर्धारित समय से करीब 1 घंटे की देरी से पहुंची है।



गेहूं, सरसों व सब्जियों के लिए धुंध बेहद लाभदायक है। मौसम के अनुरूप किसान फसलों को पानी अवश्य लगाए। गेहूं में जरूरत के अनुसार यूरिया का छिड़काव करें।

डाॅ. सुखदेव कंबोज, उप निदेशक, कृषि विभाग

10जेएनडी29: चुनाव जीतने के बाद प्रधान समेत अन्य पदाधिकारी खुशी मनाते हुए। अधिवक्ता

10जेएनडी29: चुनाव जीतने के बाद प्रधान समेत अन्य पदाधिकारी खुशी मनाते हुए। अधिवक्ता- फोटो : रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करते यात्री।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed