{"_id":"d7b867ad32ee438c55c3a7228bc88f8e","slug":"virajin-mother-established-pitcher-with-household-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कलश स्थापना संग घर-घर विराजीं मां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कलश स्थापना संग घर-घर विराजीं मां
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा
Updated Thu, 25 Sep 2014 09:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में बृहस्पतिवार को मंदिरों में प्रथम नवरात्रा पर मां शैलपुत्री की पूजा-अर्चना की गई। श्रद्धालुओं ने कलश की स्थापना कर मां की पूजा की व उपवास रखकर मंगल कामना के साथ हवन में आहुति डाली।
लालबत्ती चौक स्थित श्री सालासर धाम मंदिर में नवरात्रों पर विशेष आयोजन किया गया। मंदिर में प्रथम नवरात्रा पर मां शैलपुत्री की पूजा के साथ मां भगवती के समक्ष 251 अखंड ज्योत जलाई गई।
मंदिर के पुजारी जलराम शर्मा ने बताया कि मंदिर में नवरात्रों में ब्रह्मणों द्वारा मां भगवती का शतचंडी पाठ किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि तीन अक्टूबर नवमी को नवरात्रों के समापन पर मंदिर में हवन किया जाएगा।
विज्ञापन
उसके बाद 251 कन्याओं को भोजन करवाया जाएगा। उधर मंदिर में दिनभर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। इसके साथ ही शिवपुरी स्थिति दुर्गा मंदिर, प्राचीन हुनमान मंदिर, नोहिरया बाजार स्थिति श्रीगणेश मंदिर, गली गोलछा वाली स्थिति श्रीसिद्ध हनुमान मंदिर, डेरा बाबा सरसांईनाथ मंदिर,
श्रीसनातन धर्म मंदिर, अग्रसेन कॉलोनी स्थिति हनुमान मंदिर, सी ब्लॉक स्थित मां दुर्गा मंदिर, सामान्य अस्पताल रोड स्थित मां काली मंदिर, भादरा गेट स्थित खजांचियान मंदिर, सर्राफों का मंदिर सहित मां दुर्गा मंदिरों में श्रद्धालुओं द्वारा पूजा की गई।
इस मौके पर कन्याओं का पूजन कर उन्हें उपहार प्रदान किया गया। लोगों ने मां का चुनरी, शृंगार की वस्तुएं, प्रसाद, नारियल आदि चढ़ाए। मंदिरों में कही पर भजन-कीर्तन होता रहा, तो कहीं पर हवन आयोजित हुआ।
गली गोलछा वाली स्थित इच्छापूर्ण हनुमान मंदिर में प्रथम नवरात्र पर मां दुर्गा की 21 अखंड ज्योत जलाई गई। श्रद्धालुओं महिलाओं ने आरती की और मां दुर्गा के भजन किए। पंडित बालकिशन दायमा ने बताया कि अष्टमी पर 108 कन्याओं को भोजन करवाया जाएगा।
सती दादी मंदिर में जागरण 27 को
नाथूसरी चौपटा (सिरसा)। गांव कुम्हारिया के सती दादी मंदिर में 27 सितंबर को जागरण का आयोजन किया जाएगा। पुजारी रघुवीर शर्मा ने बताया कि 27 सितंबर की रात्रि को मंदिर में राजस्थान व दिल्ली से आए गायक सती दादी की महिमा का गुणगान करेंगे।
उन्होंने बताया कि 28 सितंबर आसोज शुदी चतुर्थी को मेला लगेगा, जिसमें हरियाणा व राजस्थान के हजारों श्रद्धालु सती दादी की प्रतिमा के सामने धोक लगाते हैं व मन्नत मांगकर प्रसाद चढ़ाते हैं। मंदिर में हवन का आयोजन किया जाएगा, तथा श्रद्धालुओं के लिए भंडारा लगाया जाएगा।