फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Violation of rules in waste management, pollution board fined Dabwali nap 16 crores

कूड़ा प्रबंधन में नियमों का उल्लंघन, पल्यूशन बोर्ड ने डबवाली नप को लगाया 16 करोड़ का जुर्माना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 29 Mar 2022 10:39 PM IST
विज्ञापन
Violation of rules in waste management, pollution board fined Dabwali nap 16 crores
सिरसा। डबवाली नगर परिषद की ओर से सूखा, गीला और पॉलिथीन सहित अन्य सामान अलग-अलग प्रबंधन न किए जाने के एनजीटी (राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण) की ओर से नगर परिषद को 16 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है। वहीं बोर्ड की ओर से 15 दिनों के अंदर जुर्माना अदा करने के आदेश भी जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण वर्ष कूड़ा प्रबंधन के नियम 2016 के अनुसार शहर से एकत्र होने वाले कूड़े को अलग-अलग कर उसका निस्तारण किया जाता है। जिसमें सूखा, गीला, पॉलिथीन, खाद, कांच व अन्य सामान को एक प्लॉट में लेकर अलग-अलग किया जाता है और इसके बाद भी उसका प्रबंधन किया जाता है। लेकिन नगर परिषद डबवाली की ओर से मुख्य डंपिंग केंद्रों पर इसका पालन न कर नियमों का उल्लंघन किया जा रहा है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से निरीक्षण किया गया। इसमें खुलासा हुआ। निरीक्षण के बाद टीम की ओर से 24 मार्च को इसकी रिपोर्ट तैयार की गई। नियमों का उल्लंघन पर्यावरण को क्षति पहुंचाने के चलते बोर्ड की ओर से डबवाली नगर परिषद पर 16 करोड़ एक लाख चार हजार का जुर्माना लगाया गया है। बोर्ड की ओर से यह जुर्माना वर्ष 2014 से 2019 तक का लगाया गया है। हालांकि नगर परिषद को 15 दिनों के अंदर ही जुर्माना राशि आदा करने के आदेश दिए गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed