फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   villagers strongly protested against BJP leader Govind Kanda In Narayan Kheda village of Sirsa

Sirsa: गांव नरायण खेड़ा में भाजपा नेता गोबिंद कांडा का ग्रामीणों ने किया जमकर विरोध, वापस लौटने पर मजबूर

Sun, 25 Aug 2024 12:58 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sun, 25 Aug 2024 12:58 PM IST
सार

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि गांव में कई समस्याएँ हैं, जैसे कि फसलों की बर्बादी, गांव में बढ़ती लड़ाइयां, नशे की वजह से होने वाली मौतें, और पानी की किल्लत, जिसके लिए किसानों ने धरने तक किए, लेकिन इन मुद्दों पर कभी भी नेता या सरकार ने ध्यान नहीं दिया।

विज्ञापन
villagers strongly protested against BJP leader Govind Kanda In Narayan Kheda village of Sirsa
भाजपा नेता गोबिंद कांडा - फोटो : संवाद

विस्तार

 

विज्ञापन

सिरसा विधानसभा के गांव नरायण खेड़ा में वरिष्ठ भाजपा नेता गोबिंद कांडा को ग्रामीणों के कड़े विरोध का सामना करना पड़ा। भाजपा नेता गांव में जनसंपर्क के लिए पहुंचे थे, जहां ग्रामीणों ने उनका विरोध करते हुए उन्हें वापस लौटने पर मजबूर कर दिया।

जानकारी के अनुसार, शनिवार शाम करीब 7 बजे गोबिंद कांडा वोट के लिए प्रचार करने के उद्देश्य से गांव नरायण खेड़ा पहुंचे थे। जैसे ही वे ग्रामीणों से जनसंपर्क करने लगे, करीब 20 ग्रामीणों ने उनका विरोध शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने भाजपा नेता से सवाल किया कि वे चुनावों के समय ही गांव में क्यों आते हैं, जबकि पहले कभी गांव की समस्याओं पर ध्यान नहीं दिया गया।

विज्ञापन

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि गांव में कई समस्याएँ हैं, जैसे कि फसलों की बर्बादी, गांव में बढ़ती लड़ाइयां, नशे की वजह से होने वाली मौतें, और पानी की किल्लत, जिसके लिए किसानों ने धरने तक किए, लेकिन इन मुद्दों पर कभी भी नेता या सरकार ने ध्यान नहीं दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

भारी विरोध और ग्रामीणों की नाराजगी के चलते गोबिंद कांडा को बिना जनसंपर्क किए ही वापस लौटना पड़ा। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जो भाजपा नेता और सरकार के प्रति ग्रामीणों की नाराजगी को उजागर करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed