{"_id":"6945927b123e9af19f032fbf","slug":"villagers-raised-the-issue-of-bus-adc-gave-instructions-for-its-solution-on-the-spot-sirsa-news-c-128-1-svns1027-149754-2025-12-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: ग्रामीणों ने रखी बस की समस्या, एडीसी ने मौके पर दिए समाधान के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: ग्रामीणों ने रखी बस की समस्या, एडीसी ने मौके पर दिए समाधान के निर्देश
विज्ञापन
सिरसा। गांव नीलांवाली में लगाए गए रात्रि ठहराव में सुनवाई करते हुए एडीसी विरेंद्र सहरावत। प्रवक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिरसा। जिला प्रशासन की ओर से खंड डबवाली के गांव नीलांवाली में वीरवार को रात्रि ठहराव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। राजकीय माध्यमिक विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में अतिरिक्त उपायुक्त वीरेंद्र सहरावत ने आमजन की शिकायतें सुनी और संबंधित अधिकारियों को तत्परता से समाधान के निर्देश दिए।
रात्रि ठहराव कार्यक्रम में ग्रामीणों की ओर से गांव में बस सुविधा न होने संबंधी समस्या को प्रमुखता से रखा, जिस पर अतिरिक्त उपायुक्त ने जीएम रोडवेज को स्थायी समाधान के निर्देश दिए। इसी तरह इंतकाल, अवैध कब्जा हटवाने व सौ-सौ वर्ग गज के प्लॉटों की निशानदेही करवा कर कब्जा सौंपने संबंधी शिकायतों पर भी अतिरिक्त उपायुक्त ने संबंधित विभागों को जल्द समाधान करने के निर्देश दिए। इसी तरह बिजली विभाग से संबंधित शिकायतें पर भी उन्होंने विभाग को प्राथमिकता व त्वरित समाधान का निर्देश दिए।
इस अवसर पर जिला परिषद के सीईओ डाॅ. सुभाष चंद्र, उप पुलिस अधीक्षक कपिल, बीडीपीओ हरीश कुमार, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी विजय लक्ष्मी, एसई डीएचबीवीएन कुलदीप अत्री, डीडीए पशुपालन विभाग डाॅ. सुखविंद्र, कृषि विभाग के उप निदेशक डाॅ. सुखदेव सिंह, रेडक्रॉस सचिव लाल बहादुर बेनीवाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी और ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया
एडीसी व अन्य गणमान्यों ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस दौरान अतिरिक्त उपायुक्त ने 48 से ज्यादा जन समस्याएं सुनी और अधिकारियों को सभी समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने सभी विभागों से कहा कि आमजन की सामान्य स्तर की समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान किया जाए ताकि उन्हें परेशान न होना पड़े। समाधान शिविर या रात्रि ठहराव जैसे कार्यक्रमों का इंतजार ही न करना पड़े। रात्रि ठहराव कार्यक्रम में पहुंचने पर सरपंच लाभ सिंह व अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने जिला प्रशासन के अधिकारियों का स्वागत किया। उन्होंने गांव में चल रहे विकास कार्यों व मांगों के बारे में अवगत कराया। इस दौरान खेल विभाग की ओर से खेल किट भी वितरित की गई। ।
-- --
पेंशन वितरण का तेजी से करें
बुजुर्गों की ओर से गांव में पेंशन वितरण न होने की समस्या पर संज्ञान लेते हुए अतिरिक्त उपायुक्त ने डीएसडब्ल्यूओ और एलडीएम को समस्या का समाधान करने का निर्देश दिया। इसी तरह बिजली की तारों को बदलने, गुलाबी राशन कार्ड बनवाने, प्रधानमंत्री आवास योजना, खाल की समस्या, ढाणियों में पानी व बिजली की पर्याप्त उपलब्धता, पोल टूटने संबंधी समस्या, पाइपलाइन तोड़ने संबंधी, गली में पानी भराव, बिजली मीटर लगवाने व स्कूल की दीवार बनाने आदि ग्रामीणों की शिकायतों को अतिरिक्त उपायुक्त ने बारीकी से जाना और उन्होंने विभागों को जल्द समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने सिंचाई विभाग को विशेष तौर पर निर्देश दिए कि वे क्षेत्र की नहरों पर बने पुलों पर रेलिंग-दीवार होने की जांच करें और आवश्यकता अनुसार मरम्मत आदि पर विशेष ध्यान दें, ताकि धुंध के मौसम में इस कारण सड़क हादसे न हो।
-- --
घर द्वार पर जाकर उनकी समस्याएं सुनकर समाधान सुनिश्चित करें
रात्रि ठहराव कार्यक्रम में अतिरिक्त उपायुक्त ने कहा कि रात्रि ठहराव कार्यक्रम के माध्यम से अधिकारी लोगों के घर द्वार पर जाकर उनकी समस्याएं सुनकर समाधान सुनिश्चित कर रहे हैं। सरकार का प्रयास है कि प्रशासन जनता के घर द्वार तक पहुंचकर उनकी समस्याओं का मौके पर ही निवारण करवा रहे हैं। इसी उद्देश्य से रात्रि ठहराव कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य प्रशासन और जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित करना है।