फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Villagers protest against cutting of 74 trees in government school of Ahmedpur

Sirsa News: अहमदपुर के सरकारी स्कूल में 74 पेड़ काटने पर ग्रामीणों ने जताया विरोध

Sat, 07 Oct 2023 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sat, 07 Oct 2023 11:36 PM IST
विज्ञापन
Villagers protest against cutting of 74 trees in government school of Ahmedpur
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। गांव अहमदपुर के सरकारी स्कूल में 74 हरे पेड़ काटने को लेकर ग्रामीणों ने विरोध जताया है। उन्होंने स्कूल प्रशासन और मौजूदा सरपंच पर मनमर्जी से कम दामों पर पेड़ कटवाने का आरोप लगाया। वहीं सरपंच ने कहा कि प्राचार्य का पत्र प्राप्त हुआ था, जिसमें इन पेड़ों से स्कूल को नुकसान पहुंच रहा है।
ग्रामीण छिंद्रपाल, चंद्रप्रकाश, हरमीत , लेखराज कंबोज , सुनील कुमार, छिंद्रपाल कंबोज, चंद्र थिंद, कुलदीप कंबोज, सुरजीत कंबोज, नौरंग कुमार, कृष्ण कुमार ने कहा कि गांव अहमदपुर में शनिवार सुबह वन विभाग की तरफ से पेड़ कटाई करने के लिए मजदूर भेजे। ग्रामीणों को इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने मजदूर से बात की। मजदूरों ने बताया कि वन विभाग के द्वारा पेड़ों की कटाई करवाई जा रही है। ग्रामीणों ने सरपंच व स्कूल प्रशासन पर मिलीभगत कर सस्ते दामों पर पेड़ों को कटवाने का आरोप लगाया। गांव के लोगों ने कहा कि हरे पेड़ों से स्कूल को क्या नुकसान हो रहा था। बिल्डिंग पेड़ों से अलग है। बच्चों को छांव मिल रही थी, यदि कुछ पेड़ गिरने थे तो उन्हें ही कटवाया जाता। इतने सारे पेड़ कटवाना सरासर गलत है।
विज्ञापन

हैरानी की बात है कि जब सरकार ने सालों पुराने पेड़ों को लेकर पेंशन की घोषणा की हुई है। वहीं स्कूल प्रबंधन पेड़ कटवाने में लगा हुआ है। सभी ग्रामीण सोमवार को उपायुक्त से मिलेंगे। किसी भी पेड़ की कटाई नहीं होने दी जाएगी। चाहे किसी भी विभाग की अनुमति हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट्स
स्कूल प्रशासन ने पत्र दिया था कि पेड़ कटवाए जाएं। इससे बच्चों को नुकसान हो रहा है। 74 पेड़ स्कूल के भवन को नुकसान पहुंचा रहे हैं। इसलिए मैंने स्कूल के पत्र के आधार ही स्वीकृति दी है। स्कूल में इन पेड़ाें की जगह अन्य पौधे लगाए जाएंगे। मैंने पंचायत स्तर पर मुनादी इसलिए नहीं करवाई ताकि गांव को भाईचारा न बिगड़े। - संदीप कुमार, सरपंच , अहमदपुर



स्कूल प्रशासन और हरियाणा वन विकास निगम के साथ अनुबंध हुआ है। वन विभाग ने पेड़ों की कीमत लगाई कर भेजी थी। स्कूल को तय करना था कि कीमत सही है या गलत। - राजेश कुमार, डीएफओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed