फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Villagers of Dhukra boycott BJP and JJP in protest against agricultural laws by doing Panchayat

ढूकड़ा के ग्रामीणों ने पंचायत कर कृषि कानूनों के विरोध में भाजपा और जजपा का किया बहिष्कार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 10 Oct 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
Villagers of Dhukra boycott BJP and JJP in protest against agricultural laws by doing Panchayat
गांव ढ़ूकड़ा में चुनाव को लेकर पंचायत करते ग्रामीण - फोटो : Sirsa
सिरसा। कृषि कानूनों के विरोध में किसान पिछले 11 माह से भाजपा सरकार का विरोध कर हैं। ऐसे में अब ऐलनाबाद उपचुनाव में भी किसानों ने मुद्दे को जोर-शोर से उठाना शुरू कर दिया है। रविवार को ऐलनाबाद के गांव ढूकड़ा ग्रामीणों ने महापंचायत की और सर्वसम्मति से कृषि कानूनों के विरोध में भाजपा का बहिष्कार करने का निर्णय लिया।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने कहा कि किसान लंबे समय से कृषि कानूनों का विरोध कर रहे हैं। ऐसे में वह किसानों के समर्थन में हैं। अगर भाजपा कृषि कानूनों को वापस नहीं लेती है तो नेताओं को वोट मांगने के लिए उनके गांव में आने की आवश्यकता नहीं है। अगर कोई भाजपा उम्मीदवार या उनका समर्थक गांव में आता है तो उसे हाथ जोड़कर वापस भेजा जाएगा और शांतिपूर्वक तरीके से उसका विरोध भी किया जाएगा। पंचायत में किसान नेता सुरेश ढाका, सीताराम भाटिया, जगदीश मुंडा गोशाला प्रधान, नानक राम, जगदीश ढाका व अनेक ग्रामीणों ने शिरकत की। सुरेश ढाका ने कहा कि गांव ढ़ूकड़ा की पंचायत ने भाजपा के विरोध का फैैैसला ले लिया है। किसान नेता ने बताया यह फैसला सभी की सहमति से लिया गया है। ग्रामीणों का कहना है कि जो सरकार अभी तक अपने अहंकार में डूबी हो और लंबे अरसे से चल रहे किसान आंदोलन को कुचल कर किसानों की आवाज दबाने का काम कर रही है हम उसका साथ नहीं देंगे। ग्राम वासियों का कहना है कि इस गांव की धरती ने बड़े-बड़े फैसले लिए है इसी लिए यहां से भू-दान जैसे आंदोलन के लिए विनोभा भावे और जन आंदोलन के लिए लोकनायक जयप्रकाश नारायण भी आ चुके हैं। गांव ढूूकड़ा के फैसले का आसपास के गांव भी सम्मान करते हैं। इस गांव में 3400 मतदाता है इसके साथ लगते गांव कि बात करें तो वह भी सेम की समस्या को झेल रहे है। करीब 20 गांव इस तरह की समस्या को झेल रहे है और सत्ता से नाराज है।
विज्ञापन

मल्लेकां में भी भाजपा उम्मीदवार को किसानों ने दिखाए काले झंडे
रविवार को भी ऐलनाबाद में चुनाव प्रचार करने के लिए जा रहे भाजपा प्रत्याशी गोबिंद कांडा के काफिले को किसानों ने मल्लेकां के पास काले झंडे दिखाए और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। भाजपा प्रत्याशी के रोड से गुजरने की जानकारी मिलने के बाद किसान नेता मल्लेकां बस स्टैंड पर एकत्र हो गए और काले झंडे लेकर रोड के किनारे पर खड़े हो गए। भाजपा प्रत्याशी के काफिले को आते देेख किसानों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करनी शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed