फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Villagers of Bakrianwali protested, vehicles were not allowed to enter the garbage plant

Sirsa News: बकरियांवाली के ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन, कचरा प्लांट में नहीं जाने दिए वाहन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 14 Mar 2024 10:38 PM IST
विज्ञापन
Villagers of Bakrianwali protested, vehicles were not allowed to enter the garbage plant
सिरसा। गांव बकरियांवाली में वीरवार को ग्रामीणों ने कचरा प्रोसेस प्लांट के बाद बस स्टैंड के बाहर धरना दिया। धरने के साथ साथ ग्रामीणों ने दोपहर 11 बजे के बाद किसी भी वाहन को कचरा प्रोसेस प्लांट में नहीं जाने दिया। सभी वाहनों को वाहन लौटा दिया गया। हालांकि इस दौरान कचरा प्रोसेस होने के बाद निकलने वाली गाड़ियों को नहीं रोका गया।
विज्ञापन

प्लांट से प्रोसेस कचरा उठाने का काम निरंतर जारी रहा। ग्रामीणों की माने तो जब तक लिखित में कुछ नहीं मिलेगा। हमारा विरोध जारी रहेगा। वहीं अधिकारियों की माने तो प्लांट में प्रोसेस का काम जारी है। धरने पर पर विनोद कासनियां, सुभाष कड़वासरा, रणधीर गोस्वामी, दारा सिंह जाखड़, कृष्ण जाखड़, रमेश सहारण, हरिसिंह, विजय कुमार व महेंद्र कड़वासरा ने कहा कि कार्यकारी अधिकारी से लेकर जिला नगर आयुक्त तक आश्वासन दे चुके हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आज तक उनकी मांगों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। छह दिन पहले प्लांट का गेट बंद कर विरोध जताने पर अधिकारियों ने कार्रवाई का आश्वासन दिया था और पांच दिनों का समय मांगा था, लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठाया। बुधवार को कार्यकारी भी सिर्फ आश्वासन दे ही रहे थे। अधिकारी लिखित में देने के बजाय आश्वासन दे रहे थे। जब तक हमारी मांगों को नहीं माना जाएगा हमारा विरोध जारी रहेगा। कोई वाहन प्लांट में नहीं जाने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- चहारदीवारी के साथ 15 फुट कूड़ा उठाया जाए।

- टूटी हुई चहारदीवारी का निर्माण किया जाए।

- सालों पुराने कूड़े का निपटान किया जाएगा।

- प्लांट के चारों तरफ पौधे लगाए जाएं।

- फायर सिस्टम लगाया जाए।

- नियमित रूप से कचरे का निस्तारण किया जाएगा।

- कचरे के निस्तारण की क्षमता को बढ़ाया जाए।

---------------------------------------------------
सुबह 11 से पहले तक सभी वाहन कचरा लेकर प्लांट में गए है। उसके बाद वाहनों को रोकने की कुछ सूचना है। ठेकेदार की ओर से प्रोसेस का कार्य जारी है। इंजीनियरिंग विंग अपना काम कर रही है। सफाई व्यवस्था को प्रभावित नहीं होने दिया जाएगा।
-जयवीर सिंह, सीएसआई नगर परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed