फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Village secretary accused of closing well pit without giving notice

Sirsa News: ग्राम सचिव पर बिना नोटिस दिए कुई के गड्ढे को बंद कराने का आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 17 Feb 2025 11:04 PM IST
विज्ञापन
Village secretary accused of closing well pit without giving notice
रोड़ी। रोड़ी निवासी भोजराज मित्तल ने ग्राम सचिव की सीएम विंडो पर शिकायत भेजते हुए आरोप लगाया कि ग्राम सचिव ने उसके पड़ोसियों के साथ मिलीभगत करते हुए बिना कोई नोटिस या समय उसकी कुई के गड्ढे को बंद करवा दिया। शिकायत में भोजराज मित्तल ने बताया कि पिछले करीब 10 साल से उसके मकान के बाहर कुई बनी हुई थी।
विज्ञापन


अब उनके पड़ोसियों की ओर से रंजिश के चलते दी शिकायत के बाद पंचायत सचिव आजाद हर्षवाल ने उनके घर पहुंच कर उन्हें धमकाना शुरू कर दिया। ग्राम सचिव ने बिना कोई नोटिस दिए कुई के गड्ढे को जबरदस्ती बंद करवा दिया। आरोप है कि कुई के गड्ढे को बंद करने को लेकर पंचायत सचिव ने थाने में मामला दर्ज करवाने की धमकी भी दी। भोजराज मित्तल ने बताया कि उन्होंने भी 13 फरवरी को खंड कार्यालय में शिकायत देते हुए कहा था कि गांव की अनेक गलियों में कुई के गड्ढे बने हुए हैं। अगर उनकी कुई के गड्ढे से कोई परेशानी है, तो गांव की अन्य गलियों की कुइयां भी बंद करवाई जाए। लेकिन ग्राम सचिव ने एकतरफा कार्रवाई नहीं करते उनकी कुई के गड्ढे बंद करवा दिया। हालांकि, उनकी शिकायत पर खंड कार्यालय की ओर से अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन








-------------
भोजराज की गली में पिछले 15 दिन से इंटरलॉकिंग का काम चल रहा है, मैं खुद रोड़ी में गया था और कई बार पंचायत भी उसे सूचित कर चुकी है। लेकिन भोजराज मित्तल की ओर से अपनी कुई के गड्ढे को बंद नहीं किया। इसके बाद मैंने उसे कहा था कि आपकी कच्ची कुई सरकारी जगह में बनी हुई है, इसलिए या तो इसे पक्की करवा लो या इसे बंद कर दो अथवा आपके खिलाफ शिकायत दे दी जाएगी। मैंने उसकी कुई बंद नहीं करवाई बल्कि उसके पड़ोसियों ने उसकी कुई बंद की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


- आजाद हर्षवाल, ग्राम सचिव
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article