फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   vigilence enquiry of road

Sirsa News: कालांवाली में दो करोड़ रुपये की सड़क निर्माण में अनियमितता, विजिलेंस ने लिए सैंपल

Thu, 09 Jul 2026 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Thu, 09 Jul 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
vigilence enquiry of road
कालांवाली। सैंपल को सील करते हुए विजिलेंस की टीम। संवाद
मॉडल टाउन आर-2 क्षेत्र में करीब दो करोड़ रुपये की लागत से सड़कें बनाई गई हैं
विज्ञापन

फोटो -- 17
संवाद न्यूज एजेंसी
कालांवाली। नगर पालिका कालांवाली की ओर से मॉडल टाउन आर-2 क्षेत्र में करीब दो करोड़ रुपये की लागत से सड़कें बनाई गई हैं। इन सड़कों के निर्माण कार्य में कथित अनियमितताओं की शिकायत मिली थी। बुधवार को विजिलेंस विभाग ने इस पर कार्रवाई की। विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर इंटरलॉकिंग टाइलों के सैंपल लिए। इन सैंपलों को जांच के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू की गई है।
मॉडल टाउन निवासी योगेश जैन ने विजिलेंस विभाग पंचकूला में शिकायत दर्ज करवाई थी। उन्होंने नगर पालिका की ओर से आर-2 क्षेत्र में बनाई गई सड़कों की शिकायत की थी। शिकायत पर संज्ञान लेते हुए विजिलेंस विभाग पंचकूला से एक टीम आई। कार्यकारी अभियंता जय सिंह के नेतृत्व में टीम ने मौके का निरीक्षण किया। टीम ने इंटरलॉकिंग टाइलों के तीन अलग-अलग सैंपल लिए और उन्हें सील कर दिया। इन सैंपलों को जांच के लिए लैब भेजा जाएगा।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता के आरोप
शिकायतकर्ता योगेश जैन ने बताया कि उन्होंने करीब दो माह पहले स्टेट विजिलेंस को शिकायत दी थी। उन्होंने आरोप लगाया कि टेंडर में तारकोल सड़क निर्माण का भी प्रावधान था लेकिन मौके पर केवल इंटरलॉकिंग टाइलों का कार्य किया गया। उन्होंने कहा कि यदि टेंडर में केवल टाइलों की सड़क का प्रावधान होता तो अधिक ठेकेदार भाग ले सकते थे। इससे प्रतिस्पर्धा बढ़ती और सरकारी राशि की बचत संभव होती। उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विजिलेंस की जांच
कार्यकारी अभियंता जय सिंह ने बताया कि विजिलेंस टीम ने सैंपल लेने के साथ-साथ टेंडर से जुड़े दस्तावेज की भी जांच शुरू कर दी है। लैब रिपोर्ट और जांच के बाद ही मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed