{"_id":"6255bed80885644e3972bae7","slug":"vigilance-will-investigate-if-there-is-any-disturbance-in-wheat-procurement-deputy-commissioner-constituted-a-committee-sirsa-news-hsr628970142","type":"story","status":"publish","title_hn":"गेहूं खरीद में हुई गड़बड़ी तो विजिलेंट करेंगी जांच, उपायुक्त ने गठित की कमेटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गेहूं खरीद में हुई गड़बड़ी तो विजिलेंट करेंगी जांच, उपायुक्त ने गठित की कमेटी
विज्ञापन
सिरसा। जिले की अनाज मंडियों व खरीद केंद्रों में गेहूं, सरसों व चना की खरीद का कार्य सुचारु रूप से जारी रखने के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई व प्रबंध सुनिश्चित करने संबंधी आदेश दिए गए हैं। खरीद कार्य में किसी तरह की गड़बड़ी पाई गई तो विजिलेंस टीम मामले की जांच करेंगी। इसके लिए उपायुक्त ने कमेटी का गठन भी किया है। वहीं एसडीएम जयवीर यादव ने मंडी का निरीक्षण कर उठान में तेजी लाने के निर्देश दिए है।
वहीं मंगलवार को उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने बताया कि अतिरिक्त उपायुक्त की अध्यक्षता में गठित जिला विजिलेंस कमेटी द्वारा भी निरंतर निगरानी रखी जा रही है। अगर जिला में रबी फसलों की खरीद के संबंध में कोई मामला या शिकायत जिला प्रशासन के संज्ञान में आएगा, तो जिला विजिलेंस कमेटी द्वारा संबंधित मामले संबंधी तथ्यों की जांच की जाएगी। इस संबंध में अगर कहीं कोई अनियमितता मिलती है, तो दोषी व्यक्तियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। वहीं मंडियों में अब गेहूं की आवक भी तेजी से बढ़ने लगी है। जिले के सभी केंद्रों में अब तक पांच लाख क्विंटल गेहूं की आवक हो चुकी है। इनमें से सिरसा मार्केट कमेटी के केंद्रों सहित तीन लाख 29 हजार गेहूं की आवक हो चुकी है। जिसमें से डेढ़ लाख क्विंटल गेहूं की खरीद की जा चुकी है।
एसडीएम ने मंडी का किया निरीक्षण, उठान में तेजी लाने के निर्देश मंगलवार को एसडीएम जयवीर यादव ने सिरसा अनाज मंडी में चल रही गेहूं खरीद कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी सुरेंद्र सैनी भी मौजूद रहे। एसडीएम ने निरीक्षण कर मार्केट कमेटी अधिकारियों को मंडी में पहुंचने वाली गेहूं का उठान जल्दी से करवाए जाने के निर्देश दिए। वहीं उन्होंने मार्केट कमेटी अधिकारियों को कहा कि मंडी में पहुंचने वाले किसानों को हर प्रकार की सुविधा मुहैया करवाई जाए और निजी फर्मों की ओर से की जा रही खरीद पर भी नजर रखी जाए। बिना टोकन के अगर कोई फर्म संचालक सीधा किसान से गेहूं गोदाम तक मंगवाता है उसके खिलाफ नियमानुुसार कार्रवाई भी की जानी चाहिए।