फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Vigilance raids in the city council, questioned the officers for three and a half hours, took the record with them

नगर परिषद में विजिलेंस के छापे, साढ़े तीन घंटे तक अधिकारियों से पूछताछ, साथ ले गई रिकॉर्ड

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 03 Sep 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
Vigilance raids in the city council, questioned the officers for three and a half hours, took the record with them
नगर परिषद कार्यालय में जांच और रिकॉर्ड लेकर बाहर आते विजिलेंस अधिकारी। - फोटो : Sirsa
सिरसा। पंचकूला से आई स्टेट विजिलेंस टीम ने शुक्रवार को नगर परिषद कार्यालय में रेड की। विजिलेंस अधिकारियों ने नप कार्यालय दस्तक देकर अधिकारियों से पूछताछ की। इतना ही नहीं जांच के दौरान रिकॉर्ड भी खंगाला और रिकॉर्ड अपने साथ ले गई। करीब साढ़े तीन घंटे तक चली रेड के दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों में हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन

गर परिषद कार्यालय में शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे स्टेट विजिलेंस टीम पहुंची और कार्यकारी परिषद के ऑफिस में गई। यहां उन्होंने एक मामले की जांच संबंधी जानकारी दी और कुछ दस्तावेजों की मांग के साथ-साथ संबंधित अधिकारियों से भी बातचीत करने के लिए कहा। इस पर उन्हें एक्सईएन ऑफिस में भेजा गया। विजिलेंस टीम ने एक्सईएन के पास जाकर जांच शुरू की। इस दौरान उन्होंने बकरियांवाली कचरा प्लांट पर कूड़ा निस्तारण के काम में लगी अनुबंधित कंपनी से संबंधित पूछताछ की और जानकारी हासिल करने के बाद संबंधित दस्तावेज भी मंगवाए। एक्सईएन ने तुरंत प्रभाव से एमई ब्रांच और अन्य शाखाओं से कर्मचारियों को बुलाकर अनुबंधित कंपनी से संबंधित दस्तावेज मंगवाए। करीब साढ़े तीन घंटे की जांच और रिकॉर्ड खंगालने के बाद अधिकारियों ने रिकॉर्ड अपने साथ ले गई। रेड के दौरान नप अधिकारियों और कर्मचारियों में हड़कंप मचा रहा। सभी अधिकारी और कर्मचारी अपनी सीटों पर बैठे काम करते रहे लेकिन उनका ध्यान विजिलेंस टीम की जांच पर ही रहा। जांच के बाद बाहर निकले अधिकारियों ने अधिकारिक रूप से कुछ भी बताने से स्पष्ट इंकार कर दिया। उन्होंने कहा कि एक मामले की जांच के लिए आए हैं और इसका खुलासा नहीं कर सकते।
विज्ञापन

ये है मामला
परिषद की ओर से शहर का कूड़ा बकरियांवाली प्लांट पर भेजा जाता है। यहां कूड़ा निस्तारण के लिए एक कंपनी को ठेका दिया गया है। इस कंपनी ने प्रदेश के अन्य जिलों में भी दूसरे काम ले रखे हैं। नाम ना छापने की शर्त पर नगर परिषद अधिकारियों और कर्मचारियों ने बताया कि किसी अन्य जिला में काम करने के दौरान कंपनी पर कर्मचारियों के पीएफ और अन्य भत्तों में गड़बड़ी करने के गंभीर आरोप लगे। जांच में खुलासे भी हुए और इस मामले की जांच अब विजिलेंस कर रही है। इसलिए कंपनी यहां कैसा काम कर रही है और क्या काम ले रखा है। इसकी जांच करने के लिए विजिलेंस टीम सिरसा आई। नप अधिकारियों ने विजिलेंस टीम को संबंधित दस्तावेज सौंप दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विजिलेंस टीम किसी मामले में जांच के लिए आई थी। जो दस्तावेज उन्होंने मांगे, वे उपलब्ध करवा दिए गए हैं। जांच के बाद टीम वापस लौट गई है।
- संदीप मलिक, कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed