{"_id":"6afddbb25f9df9a89e0a347e","slug":"verma-path-lab-operator-attacked-while-walking-home-teeth-broke-when-his-wife-shouted-from-the-balcony-they-ran-away-sirsa-news-c-128-1-sir1004-168719-2026-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: पैदल घर लौट रहे वर्मा पैथ लैब संचालक पर हमला, दांत टूटे, पत्नी ने बालकनी से शोर मचाया तो भागे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: पैदल घर लौट रहे वर्मा पैथ लैब संचालक पर हमला, दांत टूटे, पत्नी ने बालकनी से शोर मचाया तो भागे
Wed, 18 Nov 2026 10:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Wed, 18 Nov 2026 10:39 PM IST
विज्ञापन
सिरसा। सांगवान चौक के पास पैदल घर लौट रहे वर्मा पैथ लैब संचालक डॉ. गोरखनाथ वर्मा पर स्कूटी सवार चार युवकों ने हमला कर दिया। आरोपियों ने उन्हें जमीन पर गिराकर लात-घूंसों से पीटा। हमले में उनके मुंह, पेट, हाथों और घुटनों पर चोटें आईं। उनके दांत भी टूट गए।
इस दौरान बालकनी में खड़ी घायल की पत्नी के शोर मचाने पर हमलावर स्कूटी पर भाग निकले। शहर थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। द्वारकापुरी निवासी 58 वर्षीय डॉ. गोरखनाथ वर्मा ने पुलिस को बताया कि सांगवान चौक पर उनकी वर्मा पैथ लैब है। 17 नवंबर की रात करीब 8:40 बजे वह लैब से पैदल घर जा रहे थे। उनका घर लैब से करीब 200 मीटर दूर है। घर के पास पहुंचते ही उन्हें पीछे से पकड़ो-पकड़ो और मारो-मारो की आवाज सुनाई दी। पीछे मुड़कर देखा तो स्कूटी पर चार युवक आए और उन्हें घेरकर हमला कर दिया।
उनकी पत्नी डॉ. हनी वर्मा ने घर की बालकनी से हमला होते देखकर शोर मचाया। आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी भाग निकले। जांच अधिकारी उज्ज्वल सिंह ने बताया कि घटनास्थल और आसपास की गलियों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। आरोपियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।