फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   vehicles reptile in fog

धुंध ने रोकी वाहनों की रफ्तार

Wed, 09 Dec 2015 01:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा Updated Wed, 09 Dec 2015 01:38 AM IST
विज्ञापन
vehicles reptile in fog

सर्दी की दस्तक के साथ ही धुंध ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। मंगलवार को दूसरे दिन भी जिले में धुंध का प्रकोप रहा। सुबह वाहनों की रफ्तार थम कई। जिलेभर में धुंध को लेकर हुए सड़क हादसों में एक युवक की मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हो गए, जिन्हें अलग-अलग अस्पतालों में दाखिल करवाया गया। उधर, मंगलवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।

विज्ञापन

मंगलवार को धुंध का अत्यधिक प्रकोप रहा। अल सुबह से ही धुंध ने रंग दिखाना शुरू किया और इसके बाद गहराती चली गई। धुंध इतनी ज्यादा थी कि पास खड़ा व्यक्ति तक दिखाई नहीं दे रहा था और वाहन फॉग लाइट का प्रयोग करते हुए सड़कों पर रेंगते नजर आ रहे थे। धुंध का सबसे ज्यादा प्रभाव यातायात व्यवस्था पर पड़ा। मंगलवार अल सुबह बसें और ट्रेनों के यातायात में अधिक दिक्कत हुई। दस बजे के बाद स्थिति में कुछ सुधार दिखा। इससे पूर्व दृश्यता काफी कम होने पर वाहन चालकों ने गति धीमी कर दी। चालकों ने वाहनों को कतारों में चलाया, ताकि दुर्घटना से बचा जा सके।
विज्ञापन

अधिकतर बसें देरी से चली
सिरसा रोडवेज प्रबंधक सुरेश कस्वां का कहना है कि सिरसा से लगभग सभी बसें अपने निर्धारित समय पर ही डिपो से चली हैं, लेकिन चालकों को कहा गया है कि अगर दृश्यता कम हो तो गाड़ी को धीमी गति से चलाएं या कही गाड़ी को रोककर कोहरा कम होने का इंतजार करें। इसलिए अल सुबह ढाई से पांच बजे के बीच चलने वाली अधिकतर गाड़ी अपने निर्धारित समय से कुछ विलंब से गंतव्य स्थान पर पहुंची। उधर, धुंध का ट्रेन यातायात पर भी असर पड़ा। सिरसा एक्सप्रेस निर्धारित समय पर दिल्ली के लिए रवाना हुई, लेकिन किसान एक्सप्रेस करीब दस मिनट देरी से पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

धुंध में हुआ हादसा, बाइक सवार की मौत
रानियां क्षेत्र के गांव रामपुर थेड़ी के निकट मंगलवार सुबह अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई। हादसे के बारे में पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में पहुंचाया। जानकारी अनुसार रामपुर थेड़ी निवासी हरपाल सिंह मंगलवार सुबह बाइक पर सवार होकर सिरसा आ रहा था। घनी धुंध के कारण सामने से आ रहे किसी अज्ञात वाहन ने उसके बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई और उसे गंभीर चोट आई। आसपास के लोगों ने उसे नागरिक अस्पताल सिरसा में पहुंचाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे गंभीरावस्था में हिसार रेफर कर दिया गया। हिसार ले जाते वक्त उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।  
गाड़ी की टक्कर से बाइक सवार दो घायल
धुंध के चलते मंगलवार सुबह सिरसा-भादरा मार्ग पर स्थित आठवां मील के निकट सूमो की टक्कर से बाइक सवार दो लोग घायल हो गए। सूमो गाड़ी भी अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। हालांकि चालक बाल-बाल बच गया। आसपास के लोगों की मदद से दोनों को नागरिक अस्पताल में पहुंचाया गया। अस्पताल में भर्ती गांव शाहपुर बेगू निवासी धर्मबीर ने बताया कि मंगलवार सुबह वह अपने गांव के ही मान सिंह के साथ किसी काम से दड़बा जा रहा था। आठवां मील के निकट उसकी बाइक को सामने से आ रही टाटा सूमो ने टक्कर मार दी, जिससे बाइक अनियंत्रित होकर रोड किनारे जा गिरी। हादसे में दोनों को काफी चोटें आई, वहीं सूमो भी अनियंत्रित होकर रोड किनारे पेड़ से जा टकराई, लेकिन चालक बाल-बाल बच गया।


इधर हादसों में तीन लोग घायल
ऐलनाबाद। धुंध के चलते शहर में हुई विभिन्न सड़क दुर्घटनाओं में एक महिला सहित तीन लोग घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद सिरसा के लिए रेफर कर दिया गया। शहर के सिरसा रोड पर हुई सड़क दुर्घटना में भगवानी देवी निवासी वार्ड 15 ऐलनाबाद और शहर के हनुमानगढ़ रोड पर हुई दुर्घटना में ढाणी नानकपुरा निवासी बलविंद्र सिंह और उधम सिंह चौक में हुई दुर्घटना में मिर्जापुर निवासी चंद्र प्रकाश घायल हो गए। सभी घायलों को शहर के सामान्य अस्पताल में लाया गया, जहां उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद सिरसा के लिए रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed