फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Vegetable prices rise due to heat

Sirsa News: गर्मी के कारण सब्जियों के भाव में आई तेजी

Mon, 24 Jun 2024 05:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Mon, 24 Jun 2024 05:52 AM IST
विज्ञापन
Vegetable prices rise due to heat
सिरसा शहर के हिसार रोड पुल के नीचे लगी स​ब्जियों की रेहड़ी। 
सिरसा। भीषण गर्मी के चलते फल सब्जियों के उत्पादन पर भी असर पड़ रहा है। जिसके कारण बाजारों में इनकी कीमतों में लगातार इजाफा हो रहा है। बीते एक हफ्ते के दौरान कई सब्जियों के दाम दोगुने हो गए हैं। गर्मी व सिरसा क्षेत्र में बागवानी का रकबा कम होने के चलते मौसमी सब्जियों के दामों में भी भारी उछाल आ गया है।
विज्ञापन

जिससे रसोई का घरेलू बजट भी बढ़ गया है। प्याज व टमाटर के दामों में काफी तेजी आ गई है। स्थानीय सब्जियां न आने के कारण यह हालात हुए हैं। वहीं गर्मी बढ़ने से शहर में बाहर से सब्जियों की कम आवक हो रही है। जिले में हरी सब्जियों की कीमतों में 10 से 40 फीसदी तक की बढ़ोतरी हुई है। सिरसा में राजस्थान व पंजाब क्षेत्र से सब्जियां आती हैं। जिसके कारण सब्जियां महंगे दामों में मिल रही हैं।
विज्ञापन



शहर के हिसार रोड पर पुल के नीचे सब्जी की रेहड़ी लगाकर बैठे रामकुमार ने बताया कि गर्मी जैसे-जैसे बढ़ रही है, वैसे ही सब्जियों की कीमतों में भी तेजी आई है। आलू, प्याज और टमाटर के दाम बढ़ चुके हैं। मौसमी सब्जी लौकी, तोरी, कद्दू, कटहल भी बीते एक सप्ताह में महंगे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान गृहणियां दुर्गा देवी, सीताराम शर्मा ने बताया कि प्याज, खीरा व टमाटर के दामों में भारी बढ़ोतरी हुई है। अब तो हमें घर में एक समय दाल बनानी पड़ रही है। अन्य सब्जियों के दाम भी काफी बढ़ गए हैं। अग्रसेन कॉलोनी निवासी सीताराम शर्मा ने बताया कि पिछले एक सप्ताह में सब्जियों में दामों में दोगुना हुई है। तोरी व घीया जैसी सब्जियां तक काफी महंगी हो गई हैं।

एक सप्ताह के बीच सब्जियों की कीमत

सब्जी सप्ताह पहले सप्ताह बाद

आलू
20
30

प्याज
20
60

टमाटर
20
30

धनिया
100
150

मिर्च
60
90

अदरक
100
130

घीया
20
40

तोरी 40
50

करेला
30
50
भिंडी
40
60

किसानों के हित में एसीएस से दिग्विजय ने की चर्चा

सिरसा। आसाखेड़ा माइनर के निर्माण में अनियमितता को लेकर किसानों का धरना प्रदर्शन जारी है। किसानों के समर्थन में जननायक जनता पार्टी के प्रदेश के पूर्व प्रधान महासचिव दिग्विजय सिंह चौटाला ने सिंचाई विभाग के एसीएस से समस्या के समाधान के लिए चर्चा की। अधिकारी ने उन्हें आश्वासन दिया कि माइनर की टेल पर किसानों को पूरा पानी दिया जाएगा। कोई किसी प्रकार की कमी हुई तो उसे सही किया जाएगा। विभागीय अधिकारी ने उन्हें बताया कि नहर निर्माण का 85 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। जल्द ही किसानों की सभी समस्याओं का समाधान कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed