फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   VC will be able to decide on the pay scale of contracted professors

अनुबंधित प्राध्यापकों के पे स्केल पर फैसला ले सकेंगे वीसी

Thu, 28 Jan 2021 11:44 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 28 Jan 2021 11:44 PM IST
विज्ञापन
VC will be able to decide on the pay scale of contracted professors
सीडीएलयू में नवनियुक्ति वीसी अजेमर सिंह मलिक की अध्यक्षता में पहली कार्यकारी परिषद की मीटिंग हुई। मीटिंग में करीब 14 एजेंडे शामिल थे। जिन पर अधिकतर सहमति से पास किए गए। मीटिंग में मुख्य तौर पर रानियां में खुले राजकीय कन्या महाविद्यालय को दो लाख रुपये की संबद्धता शुल्क वापस करने पर मोहर लगाई गई। साथ ही डिंग मंडी में खुले राजकीय कन्या महाविद्यालय को संबद्धता दी गई।
विज्ञापन

कार्यकारी परिषद की मीटिंग वीसी अजमेर सिंह की अध्यक्षता में हुई। मीटिंग का संचालन रजिस्ट्रार राकेश वधवा ने किया। मीटिंग में अधीक्षक मेश हंस व हरबंस लाल को पदोन्नति देकर असिस्टेंट रजिस्ट्रार बनाया गया। साथ ही कंस्ट्रक्शन शाखा के जेई को एसीपी का लाभ दिया गया। जबकि असिस्टेंट रजिस्ट्रार कुलदीप देवगुण को एक साल की एक्सटेंशन दी गई। उनका कार्यकाल 31 जनवरी को खत्म हो रहा था। वहीं निवर्तमान वीसी के पीए होरी लाल शर्मा की पदोन्नति को एग्जामिन करने का फैसला किया गया। होरी लाल शर्मा पिछले तीन वीसी के कार्यकाल में उनके निजी सचिव रह चुके हैं। मीटिंग में कंप्यूटर सेंटर और आईटी सेल को मर्ज करके अब यूनिवर्सिटी आईटी डाटा सेंटर का नाम दिया गया। साथ ही फिजिकल साइंस एंड टेक्नालॉजी विभाग व फिजिकल इंजीनियरिंग को मर्ज करके फिजिकल साइंस एंड इंजीनियरिंग कर दिया गया। बैठक में सीडीएलयू में अनुबंधित प्राध्यापकों को दिए जाने वाले 57700 के पे स्केल पर फैसला लेने की शक्ति वीसी को प्रदान की गई। साथ ही इस संबंध में गुरु जंभेश्ववर विश्वविद्यालय की शर्तों का अध्ययन करने का निश्चय किया गया। वहीं विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार राकेश वधवा को सरकार द्वारा दी जाने वाली सुविधाओं का एजेंडा भी पास किया गया। हालांकि जिस समय यह एजेंडा आया तो रजिस्ट्रार से संबंधित होने के कारण वे बाहर चले गए थे। डीन एकेडमिक अफेयर प्रोफेसर सुरेश गहलावत ने एजेंडे को पढ़ा, जिस पर सभी ने स्वीकृति दे दी। बैठक में रानियां के सरकारी कॉलेज को संबद्धता शुल्क वापस करने और डिंग के राजकीय कन्या महाविद्यालय को संबद्धता दी गई।
विज्ञापन

कोट
बैठक में 14 एजेंडों पर चर्चा की गई। रानियां के सरकारी कॉलेज को दो लाख रुपये की संबद्धता शुल्क वापस कर दी गई। साथ ही डिंग के सरकारी कॉलेज को संबद्धता प्रदान की गई। कर्मचारियों को पदोन्नति भी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

-राकेश वधवा, रजिस्ट्रार, सीडीएलयू सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed