फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Vandalism at Kedia's office

Sirsa News: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता नवीन केडिया के कार्यालय पर तोड़फोड़

Sun, 26 May 2024 02:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sun, 26 May 2024 02:35 AM IST
विज्ञापन
Vandalism at Kedia's office
भाजपा और कांग्रेस में विवाद के बाद कांग्रेस नेता नवीन केडिया के कार्यालय के बाहर भारी पुलिस बल
सिरसा। लोकसभा चुनाव के आखिरी समय में शहर के मुख्य बाजार स्थित जैन पब्लिक स्कूल में बने मतदान केंद्र में मतदान प्रतिशत को लेकर भाजपा और कांग्रेस समर्थकों के बीच झड़प हो गई। दोनों पक्षों में विवाद इतना बढ़ गया कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता नवीन केडिया के कार्यालय पर हमला कर दिया। कार्यालय में तोड़फोड़ कर दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने पूरे बाजार को छावनी में तब्दील कर दिया। हालांकि अभी तक इस मामले में कोई लिखित शिकायत पुलिस को नहीं नहीं दी गई है।
विज्ञापन

कांग्रेस नेता नवीन केडिया ने बताया कि शहर के चांदनी बाजार में जैन पब्लिक स्कूल में मतदान को लेकर बूथ बनाया गया था। इस दौरान बीजेपी प्रत्याशी डॉ. अशोक तंवर की पत्नी अवंतिका तंवर व उसकी बेटी मतदान केंद्र में पहुंचे हुए थे। वहीं, कांग्रेस पार्टी के नेता राजन मेहता, राज कुमार शर्मा, नमन केडिया व अन्य कार्यकर्ता भी मतदान केंद्र पर मौजूद थे। ऐसे में दोनों पक्षों के बीच आपस में राम राम के बाद वोट प्रतिशत को लेकर बातचीत होने लगी। किसी बात पर बातचीत झड़प में बदल गई।
विज्ञापन

झगड़ा बढ़ता देख कांग्रेस के नेता वहां से मेरे कार्यालय में आ गए। इसके बाद शाम करीब 6.30 बजे भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस नेता नवीन केडिया के कार्यालय पर हमला कर दिया। ईंटों से तोड़फोड़ की और कांग्रेस नेता की गाड़ी के शीशे तोड़ दिया। इस घटना की सूचना मिलते ही एसपी सहित भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर विवाद को शांत कराया। बाजार के मुख्य चौकों को बंद कर दिया गया। पूरे बाजार को छावनी में तब्दील कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण ने बताया कि विवाद को शांत करवाया दिया गया है। अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से कोई लिखित शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। शिकायत प्राप्त होने पर ही कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। बाजार में कानून व्यवस्था बनाई जा चुकी है।


अभी तक कोई लिखित में शिकायत नहीं दी गई है। विवाद के समय मैं मौके पर मौजूद नहीं था। ऐसे में विवाद के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है। पुलिस बल तैनात है। नवीन केडिया, कांग्रेस नेता।

भाजपा और कांग्रेस में विवाद के बाद कांग्रेस नेता नवीन केडिया के कार्यालय के बाहर भारी पुलिस बल

भाजपा और कांग्रेस में विवाद के बाद कांग्रेस नेता नवीन केडिया के कार्यालय के बाहर भारी पुलिस बल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed