फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Van Mahotsav will be celebrated in Sirsa, one lakh saplings will be planted in the district

सिरसा में मनाया जाएगा वन महोत्सव, जिले में रोपे जाएंगे एक लाख पौधे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jul 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
Van Mahotsav will be celebrated in Sirsa, one lakh saplings will be planted in the district
सिरसा। 25 जुलाई रविवार को 72वें वन महोत्सव के अवसर पर जिले में एक लाख पौधे रोपने का लक्ष्य रखा गया है। राज्यस्तरीय वन महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन सुबह 11 बजे यमुनानगर में किया जाएगा। जिसमें मुख्यमंत्री मनोहर लाल मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। कार्यक्रम का लाइव प्रसारण उपमंडल स्तर, ब्लॉक स्तर के साथ-साथ ग्रामीण स्तर पर भी किया जाएगा।
विज्ञापन

उपायुक्त अनीश यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि इस वर्ष जिले में वन विभाग द्वारा लगभग 18 लाख 35 हजार पौधे रोपित करने का लक्ष्य रखा गया है। ये पौधे वन भूमि, अन्य संस्थानों की सरकारी भूमि, पंचायत भूमि व खेतों में लगाए जाने हैं। पौधगिरी कार्यक्रम के अंतर्गत एक लाख 32 हजार 910, जल शक्ति अभियान के तहत तीन लाख 38 हजार, निशुल्क सप्लाई, बिक्री में दो लाख व विभाग द्वारा कुल 11 लाख 62 हजार 620 पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने बताया कि रविवार को मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा ई-पौधशाला नाम से एक एप लांच करेंगे, जिसमें कोई भी व्यक्ति अपनी आसपास की नर्सरी से पौधे प्राप्त कर सकता है। इस एप को प्ले स्टोर से डाउनलोड से कर सकते हैं।
विज्ञापन

यहां से प्राप्त करें पौधे
जिला वन अधिकारी राम कुमार जांगड़ा ने बताया कि वन विभाग द्वारा जिले में 15 नर्सरियां बनाई गई है। आमजन इन नर्सरियों से पौधे प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि कालांवाली में गांव देशुमलकाना नजदीक बीएमबी कैनाल में नर्सरी से पौधे प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा गांव खारियां में नजदीक एनएच-9, गांव दौलतपुर खेड़ा नहर कॉलोनी, नाथूसरी में नाथूसरी से तर्कावाली रोड रामपुरा माइनर, नहराणा हेड, भावदीन टोल प्लाजा पुराना कासन खेड़ा माइनर, फूलकां में हर्बल पार्क, डबवाली में रेंज फॉरेस्ट ऑफिस, खुइयां मलकाना में बीएमबी नजदीक नहर कॉलोनी, गांव बसीर नजदीक पन्ना माइनर, गांव अबूबशहर में नहर कॉलोनी, ओटू में ओटू से गिदड़ांवाली रोड, नजदीक ओटू गेड, गांव उमेदपुर, गांव नाइवाला में बालासर से नाइवाला रोड नहर कॉलोनी तथा गांव जीवन नगर में जीवन नगर से ढुढियांवाली रोड नजदीक बणी नहर पर स्थापित नर्सरी से पौधे प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed