{"_id":"54b4c2bbd478e66997782901ee879be1","slug":"valmiki-samaj-burned-effigies-of-the-vijayavargiya-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाल्मीकि समाज ने फूंका विजयवर्गीय का पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाल्मीकि समाज ने फूंका विजयवर्गीय का पुतला
अमर उजाला सिरसा/ब्यूरो
Updated Mon, 08 Feb 2016 12:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भगवान वाल्मीकि के प्रति आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किए जाने से नाराज वाल्मीकि समाज ने रविवार को भाजपा नेता कैलाश विजय वर्गीय का सुभाष चौक पर पुतला फूंककर जोरदार प्रदर्शन किया। लोगों ने भाजपा नेता पर मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार करने की मांग की।
विज्ञापन
सुभाष चौक पर प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए हरियाणा वाल्मीकि महासभा के जिलाध्यक्ष पंकज चौहान ने कहा कि गत दिवस भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय ने एक निजी चैनल में दिए गए अपने साक्षात्कार में भगवान वाल्मीकि के प्रति आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया, जिससे वाल्मीकि समाज के लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि इसी के रोष स्वरूप सुभाष चौक पर उनका पुतला फूंका गया है। उन्होंने कहा कि भगवान वाल्मीकि ने न केवल रामायण जैसे ग्रंथ की रचना की बल्कि समाज से कुरीतियों को दूर करने का भी काम किया। ऐसे में उनके खिलाफ अभद्र टिप्पणियां करना अशोभनीय है और जिसे वाल्मीकि समाज सहन नहीं करेगा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि प्रदेश में दलितों पर वैसे ही अत्याचार किए जा रहे हैं अब उनके भगवान और गुरुओं के खिलाफ भी अपशब्द बोले जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इससे भाजपा नेताओं की दलित विरोधी मानसिकता जाहिर होती है।
उन्होंने धार्मिक भावनाएं भड़काने के आरोप में कैलाश विजयवर्गीय के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें तुरंत गिरफ्तार करने की मांग की।
इस मौके पर अशोक चिंडालिया, प्रहलाद, मेघनाद, शिवा, निर्मल, रामनाथ, रवि, मोनू, गौतम, अमन कंडारा, ललित, बिट्टू, जितेंद्र, सतीश, शुभम, गौतम, निखिल, विकास, राजू, यशपाल, भोलू, हेमंत, कुलदीप, विजय, संजय आदि उपस्थित थे।