{"_id":"6a8351729b59373d0207d316","slug":"vaidwala-farmers-protest-continued-sirsa-news-c-128-1-svns1027-163409-2026-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: पांचवें दिन भी टंकी पर डटे किसान, पुलिस-प्रशासन को लौटना पड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: पांचवें दिन भी टंकी पर डटे किसान, पुलिस-प्रशासन को लौटना पड़ा
Mon, 17 Aug 2026 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Mon, 17 Aug 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
बिजली टावरों के मुवाअजे के लिए टंकी पर चढ़े हैं वैदवाला के किसान
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। बिजली टावर के लिए अधिग्रहित जमीन का उचित मुआवजा दिए जाने की मांग पर जलघर की टंकी पर चढ़े खेत मालिक भूपेंद्र सिंह और किसान वेदप्रकाश सोमवार को पांचवें दिन भी नीचे नहीं उतरे। शाम को पुलिस-प्रशासन की टीम दोनों किसानों को नीचे उतारने के लिए मौके पर पहुंची लेकिन ग्रामीणों के विरोध के बाद टीम को लौटना पड़ा।
किसान नेता जसवीर भाटी और मैक्स साहूवाला ने आरोप लगाया कि एक तरफ प्रशासन किसानों की मुख्यमंत्री से मुलाकात का समय तय करवाने की बात कर रहा था वहीं दूसरी ओर पुलिस टंकी पर चढ़े किसानों को नीचे उतारने का प्रयास कर रही थी। उन्होंने कहा कि किसानों की मांग का समाधान बातचीत के माध्यम से किया जाना चाहिए।
मौके पर भूपेंद्र सिंह ने चेतावनी दी कि यदि उनके साथ जबरदस्ती की गई तो वह टंकी से छलांग लगा देंगे। किसान की चेतावनी के बाद पुलिस टीम पीछे हट गई। इसके बाद मौके पर स्थिति शांत हुई।
विज्ञापन
प्रशासन की ओर से बताया गया कि टीम किसानों से बातचीत करने के लिए मौके पर पहुंची थी। उनकी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए टंकी के नीचे जाल लगाने का भी प्रयास किया गया लेकिन किसानों ने इसके लिए भी सहमति नहीं दी।
किसानों का आरोप है कि बिजली लाइन और टावर लगाने के लिए उनकी जमीन अधिग्रहित की गई है, लेकिन उन्हें बाजार दर के अनुसार उचित मुआवजा नहीं दिया जा रहा। इसी मांग को लेकर दोनों किसान पिछले पांच दिनों से जलघर की टंकी पर बैठे हैं।
किसान नेताओं ने कहा कि जब तक उनकी मांग का उचित समाधान नहीं होता, आंदोलन जारी रहेगा। अब किसानों और ग्रामीणों की नजर मुख्यमंत्री से प्रस्तावित मुलाकात तथा मुआवजे के मामले में होने वाले समाधान पर टिकी है।