फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Vaccination of 301 personnel at eight centers

आठ केंद्रों पर 301 कर्मियों को लगी कोरोना वैक्सीन

Tue, 23 Feb 2021 11:50 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 23 Feb 2021 11:50 PM IST
विज्ञापन
Vaccination of 301 personnel at eight centers
कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज लेते डॉ. बालेश। - फोटो : Sirsa
कोरोना वैक्सीन प्रक्रिया को लेकर स्वास्थ्य विभाग तेजी से वैक्सीन प्रक्रिया चला रहा है। मंगलवार को जिले के आठ केंद्रों पर प्रथम चरण में शामिल स्वास्थ्य कर्मियों को दूसरी डोज लगाई गई। जबकि दूसरे चरण में शामिल कर्मियों को पहली डोज लगाई गई। दिनभर 301 कर्मियों को कोरोना वैक्सीन लगाई गई। वहीं कोरोना के समय जेल से पेरोल पर बाहर जाने वाले कैदियों की वापसी का दौर शुरू हो गया। पहले दिन मंगलवार को 18 कैदी जेल पहुंचे और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उनका कोविड टेस्ट लिया और उन्हें 14 दिन के लिए क्वारंटीइन कर दिया गया।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की ओर से दूसरी डोज लगाने वाले स्वास्थ्य कर्मियों के लिए वीरवार को मेगा ड्राइव चलाया जाएगा। जिसके तहत 11 केंद्रों पर स्वास्थ्य कर्मियों को वैक्सीन लगाई जाएगी। हालांकि इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से तैयारियां भी पूरी कर ली गई है। वहीं मंगलवार को जिला चिकित्सक अधिकारी डॉ. कृष्ण कुमार ने भी दूसरी डोज लगवाई। उन्होंने कहा कि सभी को कोरोना वैक्सीन लगवानी चाहिए। इससे डरने की आवश्यकता नहीं है। मंगलवार को जिले में कोई भी कोरोना संक्रमित नहीं पाया गया। जिलेभर में अब तक कुल 2 लाख 33 हजार 649 लोगों के सैंपल लिए गए थे। जिनमें से 8 हजार 78 मरीज कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। जिले में अब तक कुल 116 मरीजों की कोरोना से मौत हो चुकी है। जबकि अब केवल 6 मरीज ही संक्रमित है। शेष सभी मरीजों ठीक हो चुके हैं।
विज्ञापन

पहले चरण में जेल में पहुंचे 18 कैदी
कोरोना के समय जेल से पेरोल पर गए 155 कैदियों के जेल आने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। कुल नौ चरणों में वापसी होगी। मंगलवार को पहले चरण में 18 कैदी जेल पहुंचे। जेल अधीक्षक शमशेर सिंह ने बताया कि इन कैदियों में हत्या, हत्या का प्रयास, एनडीपीएस एक्ट के केस दर्ज है। इन कैदियों में से अधिकतम 42 वर्ष की आयु के कैदी थे। सभी कैदियों को आयु वर्ग के आधार पर बांटा गया है। 70 से 80 आयु के कैदियों को अंतिम चरण में बुलाया जाएगा। मंगलवार को आए कैदियों का स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कोरोना टेस्ट लिए। इसके बाद उन्हें 14 दिन के लिए क्वारंटीन किया गया। दूसरा टेस्ट एक मार्च को लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
दूसरी डोज लगाने वाले स्वास्थ्य कर्मियों के लिए वीरवार को मेगा ड्राइव चलाया जाएगा। इसके लिए अलग-अलग केंद्र तय कर दिए गए हैं। दूसरे चरण में शामिल कर्मचारियों को भी कोरोना वैक्सीन लगाने के लिए अलग-अलग स्थान तय किए जा रहे हैं।
- डॉ. बालेश बांसल, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी, सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed