{"_id":"624f19fc62be112b2719abdb","slug":"vaccination-campaign-slows-down-every-day-20-to-22-beneficiaries-of-12-to-14-years-are-getting-vaccinated-sirsa-news-hsr62856149","type":"story","status":"publish","title_hn":"वैक्सीनेशन अभियान हुआ धीमा, हर रोज 12 से 14 वर्ष के 20 से 22 लाभार्थी लगवा पा रहे टीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वैक्सीनेशन अभियान हुआ धीमा, हर रोज 12 से 14 वर्ष के 20 से 22 लाभार्थी लगवा पा रहे टीका
विज्ञापन
सिरसा। कोरोना वैक्सीनेशन अभियान की गति हर रोज धीमी होती हुई दिखाई दे रही है। अभिभावक और स्कूल संचालक बच्चों को वैक्सीन लगवाने के प्रति रुचि दिखाते हुए नजर नहीं आते। जिसके कारण स्वास्थ्य विभाग भी तय लक्ष्य से पिछड़ता हुआ नजर आ रहा है। जिले में हर रोज 12 से 14 वर्ष के 20 से 22 लाभार्थी ही कोरोना वैक्सीन लगवाने के लिए आगे आते हुए दिखाई दे रहे है।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिले में हर रोज कोरोना वैक्सीन लगाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है, लेकिन कम लाभार्थी ही वैक्सीन लगवाने के लिए आगे आते हुए दिखाई दे रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से अब तक 18 लाख 96 हजार 33 वैक्सीन की डोज लाभार्थियों को लगाई जा चुकी है। विभाग की ओर से 12 से 14 वर्ष आयु वर्ग के 7 हजार 494 बच्चों को वैक्सीन की डोज दी जा चुकी हैं। 15 से 17 वर्ष की आयु के 44 हजार 65 बच्चों वैक्सीन की प्रथम डोज व 19 हजार 902 बच्चों को वैक्सीन की दूसरी डोज दी जा चुकी हैं। इसी प्रकार 18 से 44 आयु वर्ग के 6 लाख 32 हजार 400 नागरिकों को प्रथम डोज व करीब चार लाख 54 हजार 799 को द्वितीय डोज लगाई जा चुकी है। इसी प्रकार 45 से 59 साल के 2 लाख 20 हजार 677 नागरिकों को प्रथम डोज व एक लाख 85 हजार 423 नागरिकों को दूसरी डोज तथा 60 से अधिक आयु वर्ग के नागरिकों को एक लाख 58 हजार 630 को प्रथम डोज व करीब एक लाख 36 हजार 933 नागरिकों को दूसरी डोज लगाई जा चुकी है। उन्होंने बताया कि 7 हजार 340 व्यक्तियों ने लगवाई बूस्टर डोज, जिनमें 5 हजार 679 बुजुर्ग, 1493 हेल्थ वर्कर व 168 फ्रंट लाइन वर्कर शामिल हैं।
कोरोना वैक्सीन जरूर लगवाए लाभार्थी : उपायुक्त
वहीं उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने 12 से अधिक आयु वर्ग के सभी लाभार्थियों को कोरोना वैक्सीन लगवाने की अपील की है। वहीं उन्होंने कहा कि अगर किसी लाभार्थी ने पहली डोज लगवा ली है और दूसरे डोज नहीं ली तो वह डोज आवश्यक ले। कोरोना की रोकथाम के लिए वैक्सीन बेहद जरूरी है।