{"_id":"621a721cd9ff1855436837c6","slug":"vaccination-affected-due-to-corona-now-the-campaign-will-run-from-march-7-sirsa-news-hsr6253480186","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना के कारण प्रभावित हुआ टीकाकरण, अब सात मार्च से चलेगा अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना के कारण प्रभावित हुआ टीकाकरण, अब सात मार्च से चलेगा अभियान
विज्ञापन
सिरसा। कोरोना संक्रमण फैलने के कारण गर्भवती महिलाओं और बच्चों को लगने वाले टीके का कार्य ठीक तरह से नहीं हो पाया। जिसके बाद अब विभाग की ओर से 7 मार्च से मिशन इंद्रधनुष के तहत स्पेशल इम्युनाइजेशन अभियान चलाया जाएगा। कोरोना महामारी के दौरान अनेक महिलाओं व बच्चों के टीके नहीं लग पाए थे।
अभियान से पूर्व एएनएम व आशा वर्कर्स जिले में सर्वे करेंगी। मिशन इंद्रधनुष अभियान तीन माह चलेगा तथा प्रत्येक माह सात दिन का कैंप लगाकर बच्चों व गर्भवती महिलाओं को टीकाकरण किया जाएगा। अभियान के दौरान पहला कैंप 7 मार्च को विभिन्न स्कूलों, आंगनबाड़ी केंद्रों व एनजीओ पर लगाया जाएगा। जिसमें दो साल तक के बच्चों व गर्भवती महिलाओं के टीकाकरण किया जाएगा। अभियान के दौरान विशेषकर डीटीपी 5 व टीडी 10 से 16 वर्ष के बच्चों को टीके लगाए जाएंगे। इस अभियान में जो बच्चे फरवरी 2020 के बाद पैदा हुए हैं उनके भी टीकाकरण होगा। इसके अलावा गर्भवती महिलाओं को प्राइमरी व बूस्टर डोज का टीकाकरण किया जाएगा। इंद्रधनुष अभियान का दूसरा चरण 4 अप्रैल व तीसरा चरण 5 मई को शुरू होगा। तीन महीने लगातार 7-7 दिन का कैंप लगाकर टीकाकरण किया जाएगा। जिसके लिए विभाग ने कार्य योजना बनानी शुरू कर दी है।
स्कूल बंद होने के कारण प्रभावित हुई था अभियान
कोरोना काल के दौरान सरकार की ओर से सभी स्कूलों को बंद कर दिया गया था। जिसके कारण स्वास्थ्य विभाग की ओर से अब अभियान पर जोर नहीं दिया जा सका था। कई बच्चों को टीके लग गए थे लेकिन कई टीके से वंचित रह गए। जिससे बीमारी फैलने का डर बना हुआ है। कोरोना के मामलों में कमी आने के बाद विभाग की ओर से अभियान पर जोर दिया जाएगा।
विज्ञापन
कोरोना के कारण जिन बच्चों और गर्भवती महिलाओं को टीके नहीं लग पाए उन्हें अब इंद्र धनुष अभियान के तहत स्पेशल इम्युनाइजेशन अभियान चलाया जाएगा। इसमें पांच वर्ष, 10 व 16 वर्ष के बच्चों को टीका लगाया जाएगा। सात मार्च से अभियान शुरू किया जाना है।
-डॉ. बुधराम, उप सिविल सर्जन, सिरसा