फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Used to rob to fulfill his hobby, three arrested

Sirsa News: शौक पूरा करने के लिए करते थे लूट, तीन काबू

Tue, 26 Nov 2024 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Tue, 26 Nov 2024 12:41 AM IST
विज्ञापन
Used to rob to fulfill his hobby, three arrested
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। डबवाली क्षेत्र में लूट और स्नेचिंग की वारदात को अंजाम देने वाले तीन आरोपियों को साइबर सेल और सीआईए डबवाली ने गिरफ्तार किया है। दो युवक बठिंडा के कॉलेज में पढ़ने वाले हैं और सगे भाई हैं। वह अपने दोस्त के साथ महंगे कपड़ों, जूतों आदि का शौक पूरा करने के लिए वारदात करते थे। पुलिस रिमांड के दौरान तीनों ने लूट की तीन वारदात को कबूला है।
पुलिस अधीक्षक डबवाली सिद्धांत जैन ने बताया कि डबवाली एरिया में लूट व स्नेचिंग की वारदात को देखते हुए सीआईए डबवाली व साइबर सेल की पुलिस टीम गठित की गई थी। टीम ने सुराग जुटाते हुए मोटरसाइकिल सहित तीन आरोपियों को काबू किया है। तीनों आरोपियों की पहचान सुखप्रीत उर्फ सुखी निवासी गांव गगड जिला श्री मुक्तसर साहिब पंजाब, अनुराग सिंह व नवदीप सिंह निवासी गांव बादल थाना लम्बी जिला श्री मुक्तसर साहिब पंजाब के रूप में हुई है।
विज्ञापन


एसपी जैन ने बताया कि 20 नवंबर को आढ़ती विकास गर्ग एकता नगरी मंडी डबवाली के मोबाइल को मोटरसाइकिल सवार तीन युवक लूटकर भाग गए थे। आढ़ती विकास गर्ग ने लिखित शिकायत थाना शहर डबवाली को दी थी। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पकड़े गए आरोपी अनुराग व नवदीप दोनों सगे भाई हैं। तीसरा आरोपी सुखप्रीत उर्फ सुखी दोनों भाइयों का दोस्त है। वह सभी डीएवी कॉलेज बठिंडा पंजाब में पढ़ाई करते हैं। आरोपी अनुराग व नवदीप के पिता मंगतराम सरकारी अस्पताल बठिंडा में चतुर्थ श्रेणी का कर्मचारी है। तीनों आरोपियों ने पुलिस की पूछताछ पर बताया कि उनका कॉलेज में काफी खर्च होता है, शौक पूरा करने के लिए घर वाले इतना खर्चा देने में असमर्थ थे। उन्हें महंगे कपड़े व जूते पहनने का शौक है। शौक पूरा करने के लिए छीना झपटी व लूट की वारदात करनी शुरू कर दी। अदालत में पेश कर 2 दिन का रिमांड हासिल किया गया। रिमांड अवधि के दौरान आरोपियों ने कुल तीन वारदात कबूल की है।
---
बॉक्स

ये वारदात कबूलीं
5 नवंबर- एमपी काॅलेज गोल बाजार शहर डबवाली से मोबाइल फोन की स्नेचिंग की।
18 नवंबर- सब्जी मंडी के नजदीक हैफेड गोदाम के गेट के पास से एक ट्रक चालक से फोन लूटा।
20 नवंबर - गोल बाजार में आढ़ती का मोबाइल फोन लूटा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed