{"_id":"68dc18e61c1cd9f7360878c0","slug":"uproar-over-non-availability-of-treatment-in-civil-hospital-sirsa-news-c-128-1-slko1008-145231-2025-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: नागरिक अस्पताल में इलाज न मिलने पर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: नागरिक अस्पताल में इलाज न मिलने पर हंगामा
विज्ञापन
सिरसा। नागरिक अस्पताल में मामले की जानकारी देते हुए मरीज फौजी सिंह के परिजन। संवाद
सिरसा। नागरिक अस्पताल में दोपहर बाद मरीज को इलाज न मिलने पर उनके परिजनों ने चिकित्सकों पर गंभीर आरोप लगाते हुए हंगामा कर किया। सोशल मीडिया पर विवाद तेजी से वायरल हो गया और सीएमओ डॉ. महेंद्र भादू ने बीच में आकर स्थिति को स्पष्ट किया। मरीज के परिजनों ने मरीज का इलाज न करने व आना-कानी करने जैसे गंभीर आरोप चिकित्सकों पर लगाए थे।
नागरिक अस्पताल में मरीज फाैजी सिंह दाखिल हैं। उनके भाई महावीर प्रसाद ने बताया कि शुक्रवार को राजस्थान के सालासर धाम की ओर जाते बाइक से हादसा हुआ था। हादसे के बाद घायल फौजी सिंह को नागरिक अस्पताल में इलाज के लिए लाया गया था, जहां चिकित्सकों ने इलाज के बाद फौजी सिंह का ऑपरेशन होना बताया।
चिकित्सक ने कहा कि दो दिन बाद ऑपरेशन कर दिया जाएगा, मंगलवार को अस्पताल में भर्ती हुए पांच दिन हो गए हैं। चिकित्सक इलाज के लिए आनाकानी कर रहे हैं। ऑपरेशन करने को बोलते हैं तो चिकित्सक एक - दूसरे की जिम्मेदारी होने की बात कहकर बहाने बनाने लगे। इसी मामले में दोपहर बाद मरीज फौजी के परिजनों अस्पताल में हंगामा कर दिया। परिजनों ने सोशल मीडिया पर लाइव आकर अस्पताल प्रबंधन व चिकित्सकों पर आरोप लगाए।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- मरीज के ऑपरेशन करने वाले चिकित्सक के पिता की अचानक तबीयत खराब होने के कारण उन्हें जल्दी घर जाना पड़ गया। मरीज के परिजनों को संतुष्ट करते हुए बुधवार को मरीज फौजी सिंह का ऑपरेशन करवाने का आश्वासन दिया है।
- डाॅ. महेंद्र भादू, सिविल सर्जन, सिरसा।