फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Uproar in civil hospital, staff accused of missing child

Sirsa News: नागरिक अस्पताल में हंगामा, स्टाफ पर बच्चा गायब करने के आरोप

Thu, 11 May 2023 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Thu, 11 May 2023 11:36 PM IST
विज्ञापन
Uproar in civil hospital, staff accused of missing child
मामले की जानकारी देती पीड़ित महिला प्रवीन। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। शहर के नागरिक अस्पताल में वीरवार को खूब हंगामा हुुआ। डबवाली से आए परिवार ने अस्पताल प्रशासन पर बच्चा गायब होने के आरोप लगाया। पीड़ितों ने अस्पताल प्रशासन पर आरोप लगाया कि पहले बुधवार को महिला की डिलीवरी हुई थी और बेटा हुआ। बाद में स्टाफ ने बच्चा गायब कर दिया।
डबवाली के चौहान नगर निवासी प्रवीण और उसके परिजनों ने बताया कि बुधवार को 1.40 बजे उनके बेटा हुआ था। इसकी बाकायदा स्टाफ ने बधाइयां भी ली और मिठाइयां भी बांटी गईं। उन्होंने बताया कि बच्चे का वजन कम होने की बात कहते हुए उसे नर्सरी में भेजने के लिए कही। बाद में नर्सरी से स्टाफ ने बच्चे के लिए डायपर भी मंगवाया। आरोप है कि वीरवार को जब बच्चे को देखने गए तो अस्पताल के अधिकारियों और स्टाफ ने स्पष्ट इंकार कर दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि अस्पताल के स्टाफ ने बच्चा ही गायब कर दिया। महिला ने कहा कि अस्पताल प्रशासन ने उनका रिकार्ड भी गायब कर दिया है, ताकि सबूत मिटाए जा सकें।
विज्ञापन


30 अप्रैल को हुई थी दाखिल
पीड़ित परिवार के सदस्य जसवीर ने बताया कि उसकी पत्नी प्रवीण को 30 अप्रैल को दाखिल करवाया गया था। प्रसव पीड़ा हुई तो ऑप्रेशन से बच्चा होने की बात कही। इसके बाद बच्चे को जान का खतरा भी बताया। उन्होंने बताया कि इस दौरान उनकी पत्नी का इलाज चला और 10 मई को डिलीवरी हुई। महिला प्रवीण ने बताया कि बच्चे के जन्म लेने के बाद उसके पेट पर बच्चे को सुलाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है : डॉ. राहुल गर्ग
मामला संज्ञान में आया है। अस्पताल के रिकार्ड को खंगाला जा रहा है। जांच के बाद ही कुछ बताया जा सकता है। - डॉ. राहुुल गर्ग, नागरिक अस्पताल, सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed