फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   University extended the date of filling the re-appear form till December 31, facility started in colleges also

विश्वविद्यालय ने री अपीयर के फार्म भरने की तिथि 31 दिसंबर तक बढ़ाई, कॉलेजों में भी शुरू की सुविधा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Dec 2021 11:03 PM IST
विज्ञापन
University extended the date of filling the re-appear form till December 31, facility started in colleges also
फीस काउंटर पर विद्याथियो की भीड - फोटो : Sirsa
सिरसा। चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय में री अपीयर की फीस जमा करवाने की अंतिम तिथि में अब बदलाव किया गया। विश्वविद्यालय ने तिथि को बढ़ाकर 24 दिसंबर से 31 दिसंबर कर दिया है। वहीं विश्वविद्यालय ने अब कॉलेज स्तर पर भी फार्म जमा करवाने की सुविधा शुरू कर दी है। जिसके चलते विद्यार्थी अपने कॉलेज में ही री अपीयर की फीस जमा करवा सकते हैं।
विज्ञापन

वीरवार को भी सीडीएलयू में दिनभर विद्यार्थियों की कैश काउंटर पर लंबी कतार लगी रही। दिनभर विद्यार्थी अपनी बारी आने का इंतजार करते हुए नजर आए। चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय समेत, फतेहाबाद, रानियां, डबवाली, रतिया कॉलेज के प्रथम, तृतीय व पांचवें सेमेस्टर के विद्यार्थी री-अपीयर फार्म जमा करवाने के लिए पहुंच रहे हैं। फार्म जमा करवाने के लिए विद्यार्थियों की सुबह से ही लंबी लाइनें लगने लगी। फीस काउंटरों की संख्या कम होने के कारण विद्यार्थियों में भी रोष देखने को मिला। लाइनों में लगे विद्यार्थी सुमन, कविता, कपिल, अनीशा ने बताया कि वह सुबह 7 बजे आकर यहां खड़े हो गए थे। उन्हें लगा था कि जल्दी आने के चलते उनकी बारी जल्दी आ जाएगी। लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं हुआ। फीस काउंटर ही नौ बजे खुला। जब तक सभी विद्यार्थी यहां पहुंच चुके थे। वहीं काउंटर खुलते ही सभी में भाग दौड़ मच गई। जो पहले पहुंचा वहीं लाइन में पहले लग गया। वहीं वीरवार को विद्यार्थियों की भीड़ में लड़कियों की अपेक्षा लड़कों की लाइन अधिक लंबी दिखाई दी।
विज्ञापन

लेट फीस के साथ भी जमा होंगे फार्म
फार्म जमा करवाने की अंतिम तिथि को 24 से बढ़ाकर 31 दिसंबर कर दिया है। जिसके चलते विद्यार्थियों ने राहत की सांस ली है। 31 दिसंबर तक विद्यार्थी सामान्य शुल्क के साथ फार्म जमा करवा सकते है। वहीं इसके उपरांत लेट फीस के साथ फार्म जमा करवा सकते हैं। 5 जनवरी तक 500 रुपये लेट फीस के साथ भी फार्म जमा हो सकेंगे। वहीं 10 जनवरी तक 900 रुपये अतिरिक्त शुल्क के साथ विद्यार्थी फार्म जमा करवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कॉलेज अपने स्तर पर भी जमा करवा सकता है फार्म
विद्यार्थियों की लंबी लाइनों को देखते हुए विश्वविद्यालय बैक पुट पर आया और अपना निर्णय बदलते हुए कॉलेजों के माध्यम से भी फॉर्म लेने के लिए निर्देश जारी किए हैं। परीक्षा नियंत्रक प्रो. राजकुुमार सलार के अनुसार संबद्ध कॉलेज अपने स्तर भी विद्यार्थियों के फार्म एकत्रित कर सकता है। अब फार्म जमा करवाने के लिए विद्यार्थी को विश्वविद्यालय आने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed