{"_id":"67f1719b60d1c6ce330d6136","slug":"university-administration-became-strict-on-outsiders-now-permission-will-be-given-only-after-entry-in-the-register-sirsa-news-c-128-1-svns1027-135894-2025-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: आउटसाइडर पर सख्त हुआ विश्वविद्यालय प्रशासन, अब रजिस्टर में एंट्री के बाद ही मिलेगी अनुमति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: आउटसाइडर पर सख्त हुआ विश्वविद्यालय प्रशासन, अब रजिस्टर में एंट्री के बाद ही मिलेगी अनुमति
Sat, 05 Apr 2025 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Sat, 05 Apr 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
-
- 1
-
Link Copied
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय में दो पक्षों में झगड़ा होने के बाद परिसर में पुलिस ने वाहन जांच अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने परिसर में खड़ीं दो गाड़ियां और एक बाइक को जब्त किेया गया है।
नियमानुसार पुलिस यूनिवर्सिटी परिसर के अंदर चालान काटने की प्रक्रिया अमल में नहीं ला सकती है, लेकिन दो दिनों से हो रहे विवादों के बाद भी शनिवार को कुछ लोगों के साथ सिक्योरिटी गार्ड्स की बहस हो गई। बहस के बाद विवि प्रशासन ने पुलिस को बुलाया लिया। इसके चलते शनिवार को विवि में पुलिस ने चालान काटने की प्रक्रिया शुरू की। इस दौरान दस्तावेज नहीं पाए जाने पर दो गाड़ियों को जब्त किया गया। इसके अलावा विवि प्रशासन ने नियम लागू कर दिया है कि कोई भी बाहर से आने वाला व्यक्ति बिना रजिस्टर में रिकॉर्ड दर्ज करवाए प्रवेश नहीं पा सकता।
विवि में विद्यार्थियों के लिए भी आईकार्ड जरूरी कर दिया गया है। बाइक या कार में बैठे सभी छात्र -छात्राओं को अपना आईकार्ड साथ रखना होगा। बिना आईकार्ड के किसी की एंट्री नहीं होगी। अभी तक मोबाइल में आईकार्ड दिखाकर भी विद्यार्थी एंट्री कर लेते थे।
विज्ञापन
इस दौरान ऑनलाइन एडिटिंग सिस्टम से कई आईकार्ड फर्जी पाए जा चुके हैं। छात्र पुराने आईकार्ड के सहारे भी विवि में एंट्री करते हैं। शुक्रवार को हुए विवाद भी कुछ छात्रों के मोबाइल में दिखाए गए आईकार्ड पुराने पाए गए थे।
:::::::::::::::::::::::::::::
विवि के अंदर छात्र बिना आईकार्ड के प्रवेश नहीं कर पाएंगे। इसके अलावा किसी अन्य व्यक्ति को विश्वविद्यालय में एंट्री करनी है तो उसे रजिस्टर में डिटेल लिखनी होगी। इसके बाद ही विवि में एंट्री दी जाएगी। शनिवार को आउट साइडर को लेकर पुलिस को बुलाया गया था और पुलिस ने चालान काटने की कार्रवाई अमल में लाई थी। -डाॅ. राजेश बंसल, कुलसचिव , सीडीएलयू।