फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Unique performance: Distressed by the functioning of the officials, the BJP district president reached the NP office with a herd of sheep

अनोखा प्रदर्शन : अधिकारियों की कार्यप्रणाली से परेशान भाजपा जिलाध्यक्ष भेड़ों का झुंड लेकर नप कार्यालय पहुंचे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 24 Sep 2021 11:41 PM IST
विज्ञापन
Unique performance: Distressed by the functioning of the officials, the BJP district president reached the NP office with a herd of sheep
नगर परिषद कार्यालय में भेड़ों को लेकर पहुंचे भाजपा जिलाध्यक्ष के खिलाफ रोष प्रकट करते किसान - फोटो : Sirsa
सिरसा। नगर परिषद अधिकारियों और कर्मचारियों पर भ्रष्टाचार के साथ-साथ रिश्वत लेकर काम करने के गंभीर आरोप लगाते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य देवीलाल चौटाला ने शुक्रवार को अनोखे ढंग से विरोध प्रदर्शन किया। भाजपा जिलाध्यक्ष नगर परिषद कार्यालय में भेड़े लेकर पहुंच गए और विरोध प्रदर्शन करते हुए नप अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए। इस दौरान किसान नेता भी पहुंच गए और भाजपा जिलाध्यक्ष को काले झंडे दिखाते हुए विरोध प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली। भाजपा जिलाध्यक्ष ने कार्यकारी अधिकारी से मिलकर समस्या बताई और व्यवस्था में सुधार करने के निर्देश के साथ-साथ चेतावनी भी दी।
विज्ञापन

हुआ यूं कि भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य देवीलाल चौटाला शुक्रवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे नगर परिषद कार्यालय पहुंच गए। उन्होंने आते ही पत्रकारों से बात करके अपनी समस्या बताई। भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि वे आज पार्टी जिलाध्यक्ष के नाते नहीं बल्कि आम नागरिक के नाते यहां आए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ने भ्रष्टाचार की चेन तोड़ने के लिए ऑनलाइन सिस्टम लागू किया, लेकिन भ्रष्टाचार रूपी जंग में रंग चुके कर्मचारी अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे। इसी समस्या को लेकर उन्होंने भेड़ों को साथ लेकर नगर परिषद कार्यालय कैंपस में प्रदर्शन किया। भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि या तो अधिकारी आम जनता को भेड़ समझते हैं या फिर उन्होंने काम नहीं करना तो कुर्सी छोड़कर अधिकारी भेड़ चराएं। इसके बाद उन्होंने कार्यकारी अधिकारी संदीप मलिक से मिलकर समस्या बताई। इस दौरान कार्यकारी अधिकारी ने कहा कि कॉलोनी अवैध या वैध करना उनके हाथ में नहीं है, मुख्यालय से होता है। इस पर भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि जो कॉलोनी वैध है और उसका नक्शा उपलब्ध है तो उसे ऑनलाइन अपलोड करना कर्मचारियों का काम है ना कि आम जनता का।
विज्ञापन

ये है मामला
भाजपा जिलाध्यक्ष ने बताया कि वर्ष 2010 में उन्होंने कॉलोनी को अप्रूव्ड करवाने के लिए सरकारी फीस जमा करवाई, लेकिन यहां बैठे अधिकारियों ने कॉलोनी का नक्शे में तो रिकॉर्ड सही दिखा दिया, जबकि ऑनलाइन सिस्टम में आधा हिस्सा रिकॉर्ड में अप्रूव्ड दिखा दिया, जबकि आधा नहीं दिखाया। रिकॉर्ड चढ़ाने का कार्य यहां बैठे अधिकारियों का है, न कि आम आदमी का है। अपनी गलती छुपाने और रिश्वत लेने के चक्कर में ये लोग आम पब्लिक को परेशान कर रहे हैं। जब वे प्रॉपर्टी आईडी के लिए गए तो कॉलोनी को अवैध बताकर बनाने से इनकार कर दिया। जब नगर परिषद अधिकारियों से इस बाबत बात की तो वे ऑनलाइन रिकॉर्ड की दुहाई देते हुए टरका देते हैं। कई चक्कर लगवाए, लेकिन अधिकारी नहीं सुधरे। उन्होंने कहा कि सरकार ईमानदारी से कार्य कर रही है, लेकिन भ्रष्ट अधिकारी सरकार की छवि को खराब करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाए कि पैसे देने पर रातों-रात काम हो जाता है, घरों में ही ओटीपी आ जाता है, लेकिन बिना पैसे के आम पब्लिक से चक्कर पर चक्कर कटवाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा नेताओं के आने की सूचना पर किसान पहुंचे, दिखाए काले झंडे
भाजपा नेताओं के नगर परिषद की आने की सूचना पर किसान नेता लखविंद्र सिंह के नेतृत्व में बड़ी संख्या में किसान मौके पर पहुंच गए। उन्होंने भाजपा जिलाध्यक्ष के समक्ष नारेबाजी की और उन्हें काले झंडे भी दिखाए। भाजपा जिलाध्यक्ष ने भेड़ो के साथ प्रदर्शन किया तो किसान नेताओं ने कहा कि जब सत्ता में बैठे नेताओं को भी काम करवाने के लिए प्रदर्शन करना पड़ रहा है तो स्पष्ट है कि आम जनता का क्या हाल होगा। उन्होंने कहा के ये लोग लालची हैं और इसलिए ये सब कर रहे हैं।

नगर परिषद के कार्यकारी अभियंता को समस्या बताते भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्या देवीलाल चौटाला

नगर परिषद के कार्यकारी अभियंता को समस्या बताते भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्या देवीलाल चौटाला- फोटो : Sirsa

नगर परिषद कार्यालय में भेड़ लेकर पहुंचे जिलाध्यक्ष आदित्य देवीलाल चौटाला

नगर परिषद कार्यालय में भेड़ लेकर पहुंचे जिलाध्यक्ष आदित्य देवीलाल चौटाला - फोटो : Sirsa

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed