{"_id":"64cfe024d9029ad8a004a043","slug":"uncle-nephew-who-went-to-pluck-vegetables-in-the-field-died-due-to-drowning-in-water-sirsa-news-c-128-1-shsr1023-3992-2023-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: खेत में सब्जी तोड़ने के लिए गए ताऊ-भतीजे की पानी की डिग्गी में डूबने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: खेत में सब्जी तोड़ने के लिए गए ताऊ-भतीजे की पानी की डिग्गी में डूबने से मौत
Sun, 06 Aug 2023 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Sun, 06 Aug 2023 11:32 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। डबवाली क्षेत्र के गांव सुखेरा खेड़ा में रविवार शाम को खेत से सब्जी तोड़ने के लिए गए ताऊ-भतीजे की खेत में बनी पानी की डिग्गी में डूबने से मौत हो गई। गोताखोरों की सहायता से दोनों के शवों को बाहर निकाला और पुलिस को मामले की सूचना दी। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है।
रविवार शाम को सुखेरा खेड़ा निवासी 40 वर्षीय गुरभजन सिंह अपने भतीजे 15 वर्षीय गुरप्यास सिंह पुत्र गुरपाल सिंह को साथ खेत में सब्जी तोड़ने के लिए लेकर गया था। गुरप्यास सिंह खेत में बनी पानी की बड़ी डिग्गी के पास सब्जी तोड़ रहा था। इस दौरान गुरभजन सिंह को जब गुरप्यास सिंह नहीं दिखा तो उसने उसकी तलाश शुरू कर दी। गुरभजन को डिग्गी के बाहर गुरप्यास सिंह का थैला और मोबाइल दिखा। ऐसे में उसे अंदाजा हुआ कि वह पानी में डूब गया है। इसके बाद वह भी उसकी तलाश के लिए पानी की डिग्गी में उतर गया और डूब गया। काफी समय बाद खेत मालिक कृष्ण कुमार मेहता वहां से गुजरा तो उसे डिग्गी में एक व्यक्ति के डूबे होने की जानकारी मिली। इसके बाद उसने गांववासियों को सूचना दी। ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर गुरभजन को बाहर निकाल लिया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। करीब पांच घंटे बाद गोताखोरों व ग्रामीणों ने मिलकर गुरप्यास सिंह के शव की तलाश कर बाहर निकाला। पुलिस ने अब दोनों के शवाें को डबवाली नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। जांच अधिकारी कृष्ण कुमार ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। बता दें कि गांव के ही कृष्ण कुमार मेहता से लखविंद्र सिंह ने जमीन काश्त के लिए ले रखी थी। दोनों सदस्य लखविंद्र सिंह के परिवार के थे।