फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Ultrasound machine in civil hospital is repeatedly breaking down.

Sirsa News: नागरिक अस्पताल में अल्ट्रासाउंड मशीन हो रही बार-बार खराब

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 06 Mar 2024 11:04 PM IST
विज्ञापन
Ultrasound machine in civil hospital is repeatedly breaking down.
सिरसा। नागरिक अस्पताल में लगाई गई अल्ट्रासाउंड मशीन बुधवार को एक बार फिर से बीच में ही जवाब दे गई। जिससे अस्पताल में आने वाले मरीजों को बिना अल्ट्रासाउंड करवाए निराश होकर लौटना पड़ा। मशीन खराब होने से सबसे ज्यादा परेशानी ग्रामीण क्षेत्र से आने वाले मरीजों को उठानी पड़ी।
विज्ञापन

बता दें कि प्रतिदिन अस्पताल में 50 से 60 मरीजों की जांच की जाती है। बुधवार को भी मरीजों का अल्ट्रासाउंड किया जा रहा था। अभी 11 मरीजों की जांच की ही गई तभी यह एकाएक खराब हो गई। जिससे बाकी बचे 40 के करीब मरीजों को बिना जांच के ही निराश होकर लौटना पड़ा। जिले में एक ही अल्ट्रासाउंड मशीन नागरिक अस्पताल सिरसा में उपलब्ध है। दूसरे स्वास्थ्य केंद्रों की ओर से भी मरीजों को सिरसा स्थित नागरिक अस्पताल में रेफर किया जाता है। इसके अलावा गर्भवती महिलाओं का भी अल्ट्रासाउंड किया जाता है। हर रोज 90 से 100 के करीब मरीज अल्ट्रासाउंड करवाने के लिए अस्पताल में पहुंचते हैं। जिनमें से केवल 50 से 60 मरीजों का ही अल्ट्रासाउंड हो पाते हैं।
विज्ञापन

बुधवार को सुबह के समय 11 मरीजों की जांच करने के उपरांत जब 12वें मरीज की जांच की जा रही थी उसी दौरान मशीन खराब हो गई। जिसके बाद अस्पताल में जांच करवाने के लिए आए हुए मरीजों को बिना जांच के ही डॉक्टर ने भेज दिया। दस दिन पहले भी मशीन के खराब हो गई थी। लगभग एक सप्ताह के बाद दिल्ली से इंजीनियर बुलाकर मशीन ठीक करवाई गई थी। वहीं नागरिक अस्पताल में अल्ट्रासाउंड मशीन खराब होने के कारण मरीज भारी दामों पर निजी अस्पतालों से जांच करवाने को मजबूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


--------------------------
मशीन काफी पुरानी हो गई है। जिसकी वजह से बार-बार खराब हो रही है। बुधवार को भी मरीजों की जांच के दौरान मशीन बीच में ही खराब हो गई। इंजीनियर को बुलाकर जल्द ही इसको ठीक करवाया जाएगा।
-डॉ. पवन, एसएमओ, नागरिक अस्पताल सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed