{"_id":"65a38b99e6a67494c1046d68","slug":"uchana-mandi-haryana-defeated-laldu-mandi-punjab-won-the-cricket-competition-sirsa-news-c-128-1-sir1002-13512-2024-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: उचाना मंडी हरियाणा को हरा लालड़ू मंडी पंजाब ने जीती क्रिकेट प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: उचाना मंडी हरियाणा को हरा लालड़ू मंडी पंजाब ने जीती क्रिकेट प्रतियोगिता
Sun, 14 Jan 2024 12:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Sun, 14 Jan 2024 12:52 PM IST
विज्ञापन
ओढ़ां में प्रतियोगिता में विजेता रही लालडू मंडी पंजाब की टीम को सम्मानित करते मुख्य मेहमान
ओढ़ां। डेरा सच्चा सौदा की दूसरी पातशाही शाह सतनाम की याद में ग्राम पंचायत जलालआना की ओर से तीसरा शाह सतनाम यादगारी क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन किया गया। अंतिम दिन हुए फाइनल मुकाबले में लालड़ू मंडी पंजाब की टीम ने उचाना मंडी हरियाणा की टीम को हराकर ट्राफी पर अपना कब्जा जताया।
उचाना मंडी की टीम 3 ओवर में मिले 40 रन के लक्ष्य हो हासिल नहीं कर सकी। टूर्नामेंट में मुख्य अतिथि के तौर पर डेरा सच्चा सौदा सिरसा की मैनेजमेंट टीम और पंजाब से मीत हेयर खुड़िया ने शिरकत की। टूर्नामेंट में ग्राम सरपंच अंग्रेज, पाली सरपंच, राजपाल मान, सुखदीप बराड़, गुरचरण मास्टर, हैप्पी चौधरी के अलावा कई सदस्यों ने अपना सहयोग दिया।
ग्राम सरपंच अंग्रेज सिंह और पूर्व सरपंच प्रतिनिधि अमनदीप सिंह पाली ने बताया कि टूर्नामेंट करवाने का मुख्य उद्देश्य युवाओं को नशे से दूर करना है और उनका ध्यान खेलों की तरफ आकर्षित करना है। साथ में वह खेलों में ही अपना भविष्य उज्जवल बना सके। प्रतियोगिता में हरियाणा, पंजाब, राजस्थान की कुल 48 टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में जश्न गिदड़बाहा को मैन ऑफ द मैच चुना गया। जबकि नीलू उचाना को बेस्ट बाॅलर चुना गया। अंत में सभी विजेता, उप-विजेता और बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को नकदी व ट्राफी प्रदान कर सम्मानित किया गया।