फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Two youths took away Rs 50,000 deposited in the ATM room's deposit machine

Sirsa News: एटीएम कक्ष की डिपॉजिट मशीन से जमा कराए गए 50,000 रुपये ले गए 2 युवक

Sat, 15 Mar 2025 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sat, 15 Mar 2025 11:24 PM IST
विज्ञापन
Two youths took away Rs 50,000 deposited in the ATM room's deposit machine
कालांवाली। नगर के एटीएम कक्ष में लगी डिपॉजिट मशीन में 50,000 रुपये जमा करवाने गए युवक को लापरवाही भारी पड़ गई। मशीन से रुपये वापस निकलने पर एटीएम कक्ष में आए दो युवक मशीन से यह रुपये लेकर चले गए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर सीसीटीवी के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

किराना स्टोर संचालक पप्पी बागड़ी का बेटा दीपेश शनिवार दोपहर को 50,000 रुपये जमा करवाने एचडीएफसी बैंक के एटीएम कक्ष में लगी डिपॉजिट मशीन में गए। पुलिस को दी शिकायत में उन्होंने बताया कि यह रुपये किसी जानकार के बैंक खाते में जमा कराने थे। दीपेश ने रुपये मशीन में डाले तो मशीन ने उनकी गिनती कर ली। उनको लगा कि रुपये जमा हो जाएंगे। इसलिए वह चले गए लेकिन किन्हीं कारणों से मशीन से यह प्रक्रिया निरस्त कर दी। इस कारण रुपये मशीन से बाहर निकल गए।
विज्ञापन

बाद में जब उन्हें पता चला कि जमा कराए गए रुपये संबंधित खाते में नहीं गए। इसलिए वह जमा मशीन वाले कक्ष में दोबारा गए तो उन्हें रुपये मशीन में नहीं मिले। फिर उन्होंने बैंक प्रबंधक से संपर्क करके सीसीटीवी फुटेज देखी। इसमें दिखा कि दो युवक उनके बाद डिपॉजिट मशीन वाले कक्ष में आए। इन युवकों ने वह रुपये निकाले और लेकर चले गए। इस सूचना के आधार पर कालांवाली पुलिस ने संबंधित युवकों की तलाश शुरू की। साइबर अपराध थाने में भी सूचना दी गई। इसलिए कालांवाली पुलिस समेत साइबर थाने की टीम भी उन युवकों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


होली पर यातायात पुलिस ने काटे हुड़दंगियों के 26 चालान

सिरसा। होली पर हुड़दंग करने वाले युवाओं पर यातायात पुलिस ने सख्त कार्रवाई की। जिला यातायात पुलिस के प्रभारी शमशेर सिंह की टीम ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में चेकिंग कर 26 लोगों के चालान किए। उन्होंने 17 बाइकों के चालान कर नौ बाइकों को जब्त किया गया। उन्होंने बताया कि किसी को भी यातायात नियम के साथ खिलवाड़ करने की अनुमति किसी को नहीं है। उन्होंने लोगों को तिलक होली और फूलों से होली खेलने के लिए भी प्रोत्साहित किया। इस दौरान उपनिरीक्षक हरफूल सिंह, राजेंद्र कुमार, रतन सिंह, एएसआई राजेंद्र कुमार, एएसआई छोटूराम, सुमित कुमार, राजेश कुमार, रमेश कुमार, धर्मेंद्र, बुधराम, सुखदेव सिंह, श्याम सुंदर, सुरेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed