फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Two youths snatched the car at night, recovered from outside the university in the afternoon

रात को दो युवकों ने छीनी कार, दोपहर बाद यूनिवर्सिटी के बाहर से हुई बरामद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 08 Nov 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
Two youths snatched the car at night, recovered from outside the university in the afternoon
पुलिस द्वारा बरामद की गई कार - फोटो : Sirsa
सिरसा। देर रात को घर से खाना लेने के लिए निकले परिवार के सदस्यों के साथ धक्का-मुक्की कर मोटरसाइकिल सवार दो युवक ने कार छीन ली। पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की तो सोमवार दोपहर बाद कार सीडीएलयू के पास बाईपास रोड पर लावारिस हालत में मिली। पुलिस ने कार को बरामद कर सिविल लाइन थाने में पहुंचा दिया और आरोपियों की तलाश करनी शुरू कर दी।
विज्ञापन

रविवार देर रात को पुलिस को दी शिकायत में नवीन निवासी शिव चौक ने बताया कि वह रविवार देर रात को अपनी बहन ज्योति व उसके दो बच्चों के साथ दिल्ली पुल पर कार लेकर खाना लेने गया थे। रात करीब डेढ़ बजे जब वह दिल्ली पुल से खाना लेकर वापस घर जा रहे थे। इसी दौरान महाराणा प्रताप चौक के पास कंगनपुर रोड पर पहुंचे तो एक मोटरसाइकिल पर सवार दो युवकों ने उनकी कार को रुकवा लिया और उनके साथ बहस बाजी करनी शुरू कर दी। इस दौरान आरोपियों ने उनके साथ गाली-गलौच की भी। दोनों युवकों ने जबरदस्ती करते हुए उसे, उसकी बहन और बच्चों को कार से नीचे उतार दिया। इसी दौरान कार की चाबी अंदर लगी रह गई। दोनों युवक वहां पर मोटरसाइकिल छोड़कर कार लेकर कंगनपुर रोड की तरफ फरार हो गए। जिसके बाद वह मोटरसाइकिल लेकर कंगनपुर रोड पर तलाश करने के लिए पहुंचे लेकिन तब तक उक्त युवक फरार हो चुके थे। जिसके बाद उन्होंने मामले की शिकायत पुुलिस को दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सोमवार दोपहर बाद कार सीडीएलयू के गेट के बाहर बाईपास रोड पर बरामद हुई है। दोनों आरोपियों को भी जल्द ही काबू कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-राम निवास, थाना प्रभारी, सिविल लाइन सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed