फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Two youths riding a bike snatched mobile from the hand of LLB student

Sirsa News: एलएलबी की छात्रा के हाथ से बाइक सवार 2 युवकों ने छीना मोबाइल

Wed, 27 Nov 2024 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Wed, 27 Nov 2024 11:42 PM IST
विज्ञापन
Two youths riding a bike snatched mobile from the hand of LLB student
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। नेशनल कॉलेज के सामने बाइक सवार दो युवक एलएलबी की छात्रा के हाथ से मोबाइल छीनकर फरार हो गए। सिविल लाइन थाना पुलिस ने पीड़ित छात्रा के बयान पर अज्ञात युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है।

ख्योवाली निवासी रचना चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय में एलएलबी कर रही है। वह बस में सवार होकर हर रोज सिरसा आती है। पुलिस को दिए बयान में रचना ने बताया है कि मंगलवार शाम को वह चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय से अपने घर जा रही थी। बरनाला रोड पर नेशनल कॉलेज के सामने बाइक पर सवार दो युवक उसके पास आए और उसके हाथ से मोबाइल छीनकर भाग गए। रचना का कहना है कि उसने शोर मचाया लोग उसकी मदद के लिए आए, लेकिन जब तक दोनों युवक बाइक पर सवार होकर फरार हो चुके थे। पुलिस का कहना है कि लॉ छात्रा रचना का बयान दर्ज करके अज्ञात युवकों पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed