{"_id":"61c20db9986cc3753a14b756","slug":"two-youths-died-in-a-collision-with-a-pickup-vehicle-sirsa-news-hsr6200252173","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिकअप वाहन के साथ टक्कर में दो युवकों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिकअप वाहन के साथ टक्कर में दो युवकों की मौत
विज्ञापन
कालांवाली (सिरसा)। गत देर शाम गदराना रोड पर पिकअप के साथ टक्कर में हो गई। जिसमें बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान लवप्रीत सिंह निवासी गांव वीरूवाला गुढ़ा और गुरजीत सिंह निवासी गांव लक्कड़वाली के रूप में हुई है। दोनों युवक शहर कालांवाली में एक ही दुकान पर फ्रिज व एसी रिपेयरिंग का काम करते थे। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शव कब्जे में लेकर मंगलवार को शवों का पोस्टमार्टम करवाकर उनके परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने शिकायत पर पिकअप चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार करीब 27 वर्षीय गुरजीत सिंह व करीब 19 वर्षीय लवप्रीत सिंह शहर कालांवाली में आरा रोड पर स्थित जगरूप फ्रिज एंड एसी रिपेयरिंग की दुकान पर कार्य करते थे। गुरजीत सिंह लगभग 5 साल से व लवप्रीत सिंह लगभग ढाई साल से इसी दुकान पर कार्य कर रहा था। लवप्रीत सिंह रोजाना अपने गांव से बाइक पर सवार होकर आते समय व जाते समय दोनों समय गुरजीत सिंह को गांव लक्कड़वाली में उसके घर से लेकर जाता था और छोड़कर जाता था। सोमवार को भी गुरजीत सिंह व लवप्रीत सिंह रोजाना की तरह शाम 7 बजे बाइक पर सवार होकर काम के बाद अपने-अपने घर लौट रहे थे। इस दौरान जब वह जैसे ही गांव गदराना के पास पहुंचे तो सामने से आ रही पिकअप गाड़ी ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। घटना के बाद गुरजीत सिंह व लवप्रीत सिंह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें राहगीरों ने एंबुलेंस की सहायता से सामुुदायिक स्वास्थय केंद्र ओढां में भर्ती करवाया। जहां चिकित्सकों ने दोनों युवकों को मृत घोषित कर दिया।
दोनों ही अपने परिवार के थे इकलौते बेटे
बताया जा रहा है कि दोनों ही अपने परिवार के इकलौते पुत्र थे। गुरजीत सिंह शादीशुदा था, जबकि लवप्रीत सिंह अविवाहित था। गुरजीत सिंह की शादी करीब एक साल पहले हुई थी और उसकी पत्नी लगभग 3 माह से गर्भवती है। गुरजीत सिंह के एक शादीशुदा बहन है। जबकि लवप्रीत सिंह के दो अविवाहित व एक शादीशुदा बहन है। गुरजीत सिंह व लवप्रीत सिंह दोनों के परिजन ही दिहाड़ी मजदूरी का काम करते हैं। अपने-अपने इकलौते पुत्र की मौत के बाद दोनों ही परिवारों पर दुखों का पहाड़ गिर पड़ा।
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलते ही कालांवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गुरजीत सिंह व लवप्रीत सिंह के शवों को कब्जे में लेकर उनका पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। परिजनों की शिकायत पर कालांवाली पुलिस ने पिकअप चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
-अमित बैनीवाल, थाना प्रभारी कालांवाली।