फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   two youths died due to drug overdose

नशे की ओवरडोज से रोड़ी में दोस्त से मिलने आए पंजाब के दो युवकों की मौत

Tue, 21 Apr 2020 10:30 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 21 Apr 2020 10:30 PM IST
विज्ञापन
two youths died due to drug overdose
मृतक हरप्रीत (फाईल फोटो) - फोटो : Sirsa
पंजाब के मानसा से गांव रोड़ी में अपने दोस्त से मिलने आए दो युवकों की नशे की ओवरडोज के कारण मौत हो गई। मंगलवार सुबह इसकी सूचना मिलने के बाद रोड़ी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मृतक के पिता की शिकायत पर आरोपी सुरेंद्र (24) के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पंजाब पुलिस में तैनात एसआई मानसा निवासी सुरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि उसके बेटे अमृतपाल सिंह (18) और उसके दोस्त कोटड़ा निवासी हरप्रीत सिंह (19) ने विदेश जाने के लिए भठिंडा में एक साथ आइलेट्स की पढ़ाई की थी। अमृतपाल 19 अप्रैल को बाइक पर सवार होकर कोटड़ा में हरप्रीत के पास पढ़ाई के सिलसिले में मिलने गया था। उसने दूसरे दिन अपने बेटे को फोन पर घर आने के बारे पूछा तो जवाब दिया कि वह हरप्रीत के साथ उसके खेत में है, शाम तक घर लौट आएगा। सुरेंद्र पाल के अनुसार उसने जब दोबारा फोन किया तो उसके बेटे ने नहीं उठाया। इसके बाद किसी अनहोनी की आशंका के चलते वह अपनी पत्नी के साथ कोटड़ा पहुंचा। जहां उन्हें सूचना मिली कि हरप्रीत और अमृतपाल दोनों रोड़ी निवासी सुरेंद्र सिंह के पास गए हैं। उन्होंने रोड़ी में सुरेंद्र के घर पहुंचकर सुरेंद्र से दोनों लड़कों के बारे पूछा तो उसने दोनों युवकों के बारे कोई जानकारी होने से इनकार कर दिया। संदेह होने पर सुरेंद्र पाल ने जब कमरा खोलकर देखा तो हरप्रीत और अमृतपाल दोनों के मुंह ढके हुए थे और बेड पर बेहोश अवस्था में पड़े थे। उनके पास ही सीरिंज पड़ी हुई थी। दोनों युवकों को परिजनों ने पंजाब के सरदूलगढ़ के एक अस्पताल में भर्ती करवाया जहां दोनों को मृत घोषित कर दिया गया। सुरेंद्र पाल का आरोप है कि रोड़ी निवासी सुरेंद्र द्वारा नशे की ओवरडोज देने के कारण हरप्रीत और अमृतपाल की मौत हुई है। मृतकों के परिजनों ने रोड़ी थाना में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने आरोपों की जांच कर रही है। फरार आरोपी सुरेंद्र की तलाश भी जारी है।
विज्ञापन

कमरे में अचेत मिले दोनों, पास पड़ी थी सीरिंज
सामने आया है कि मानसा निवासी अमृतपाल अपने सहपाठी कोटड़ा निवासी हरप्रीत सेे रविवार को कोटड़ा में मिलने आया था। सोमवार दोपहर बाद दोनों दोस्त बाइक पर सवार होकर कोटड़ा से रोड़ी में सुरेंद्र के घर पहुंचे। बताया जा रहा है कि हरप्रीत और सुरेंद्र दोनों की दोस्ती थी। जबकि अमृतपाल पहली बार हरप्रीत के साथ सुरेंद्र के घर रोड़ी में आया था। जहां दोनों शाम को वापस जाने की बजाय सुरेंद्र के घर ही सो गए। वहीं अमृतपाल और हरप्रीत की तलाश में जब दोनों के पिता रोड़ी पहुंचे तो उन्होंने सुरेंद्र के घर के बाहर बाइक खड़ी देखकर दरवाजा खुलवाकर दोनों युवकों बारे पूछा तो सुरेंद्र ने आनाकानी शुरू कर दी। जब सुरेंद्र के घर की तलाशी ली और बाहर से बंद एक कमरे को खोलकर देखा तो दोनों बेड पर अचेत अवस्था में पड़े मिले। दोनों के पास सीरिंज भी पड़ी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिता का आरोप- ओवरडोज देकर मारा है हमारे बेटों को
अमृतपाल के पिता एसआई सुरेंद्र पाल सिंह और हरप्रीत के पिता हरबंस सिंह दोनों ने रोड़ी निवासी सुरेंद्र पर हत्या का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि दोनों युवकों को सुरेंद्र ने नशे की ओवरडोज दी, जिसके कारण दोनों की मौत हुई है। मृतक दोनों अविवाहित थे। अमृतपाल कनाडा जाना चाहता था तो हरप्रीत न्यूजीलैंड जाने का इच्छुक था। दोनों ने विदेश जाने के लिए फाइलें लगा रखी थीं।

मृतक अमृतपाल के पिता सुरेंद्र पाल सिंह के बयान पर रोड़ी निवासी सुरेंद्र के खिलाफ हत्या सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। युवकों की मौत नशे की ओवरडोज के कारण होना सामने आ रहा है। शवों को पोस्टमार्टम उपरांत परिजनों को सौंप दिया गया है। आरोपित सुरेंद्र की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। ये भी जांच की जा रही है कि आरोपित सुरेंद्र के साथ इस मामले में कौन-कौन संलिप्त थे।
- जगदीश जोशी, एसएचओ (रोड़ी)
श्

मृतक अमृतपाल (फाईल फोटो)

मृतक अमृतपाल (फाईल फोटो)- फोटो : Sirsa

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed